फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting held on the birthday of PM Modi in Gurudwara Kartarpur Sahib of Pakistan committee gave best wishes

PM Modi: पाकिस्तान के गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुई सभा, कमेटी ने दीं शुभकामनाएं

Sun, 17 Sep 2023 09:41 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sun, 17 Sep 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
सार
पाकिस्तान के गुरुद्वारा करतारपुर साहिब पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इस दौरान गुरुद्वारा साहिब और पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पगड़ी और शिरोपा देने के लिए भेंट किया गया।
loader
Meeting held on the birthday of PM Modi in Gurudwara Kartarpur Sahib of Pakistan committee gave best wishes
Gurdwara Sri Kartarpur Sahib - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान के गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में रुमाला और चंदोया साहिब भेंट की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके लंबे स्वस्थ जीवन और देश की निरंतर समृद्धि की प्रार्थना भी की गई। 


पाकिस्तान के गुरुद्वारा करतारपुर साहिब पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इस दौरान गुरुद्वारा साहिब और पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पगड़ी और शिरोपा देने के लिए भेंट किया गया।


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनिंदर सिंह सिरसा कहते हैं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर गुरुद्वारा श्री करतार साहिब में प्रार्थना करने के लिए लिए पाकिस्तान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मानवता की भलाई और राष्ट्र की शांति समृद्धि के लिए काम करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रार्थना की। 

वह कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की वजह से ही करतारपुर साहिब कॉरिडोर की इच्छा पूरी हुई है। उनका कहना है कि सिख समुदाय की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर इस पवित्र स्थल से प्रार्थना करना एक अद्भुत अहसास था। 

सिरसा ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी गोविंद सिंह जी और पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य सरदार इंद्रजीत सिंह भी इस दौरान वहां पर मौजूद थे। दोनों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी। इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब से प्रसाद के तौर पर दस्तार और शिरोपा भी उनको देने के लिए भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed