विदेश मंत्रालय ने कहा- पाक लड़ाकू विमान को मार गिराया, हमारा एक पायलट लापता
{"_id":"5c762246bdec224e2113612a","slug":"meeting-headed-by-nirmala-sitharaman-over-important-proposals-for-the-armed-forces","type":"live","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्रालय ने कहा- पाक लड़ाकू विमान को मार गिराया, हमारा एक पायलट लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 27 Feb 2019 11:08 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:08 AM IST
खास बातें
- भारत और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ा।
- पाकिस्तान ने भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन कर कुछ बम गिराए।
- देशभर में हाई अलर्ट जारी और एयरपोर्ट बंद।
- रनवे को फाइटर विमानों के लिए खाली कराया गया है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पीएमओ में बैठक हुई।
विज्ञापन
देशभर में हाई अलर्ट
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
03:36 PM, 02-Mar-2019
भारत ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ भारत के आतंकवाद विरोधी अभियानों पर आज सुबह पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के प्रयासों को विफल कर दिया गया और उसके एक लड़ाकू विमान को मार गिराया गया। साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने कार्रवाई में मिग 21 को खोया और एक पायलट "लापता" है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने दावा किया कि एक पायलट उसकी हिरासत में है। जानकारी की पुष्टि की जा रही है।
03:13 PM, 27-Feb-2019
विदेश मंत्रालय ने कहा- भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान को मार गिराया। इस दौरान हमने मिग 21 गंवा दिया। पायलट लापता है। पाकिस्तान का दावा है कि वह उनके कब्जे में है। हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं।
#CORRECTION Raveesh Kumar, MEA: One Pakistan Air Force fighter aircraft was shot down by Indian Air Force. In this engagement we have lost one MiG 21. Pilot is missing* in action. Pakistan claims he is in their custody. We are ascertaining the facts https://t.co/slUlJ1zWzP
— ANI (@ANI) February 27, 2019
विज्ञापन
03:06 PM, 27-Feb-2019
अहमदाबाद: कांग्रेस ने अपनी बैठक स्थगित कर दी है और जल्द ही नई तारीखों का एलान होगा।
02:58 PM, 27-Feb-2019
रॉयटर्स के मुताबिक चीन ने भारत और पाकिस्तान को संयम बरतने को कहा है।
02:57 PM, 27-Feb-2019
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि आज के समय में सब कुछ मुमकिन है। जब अमेरिका पाकिस्तान में लादेन को मार सकता है तो हम क्यों नहीं। आज के समय में सबकुछ मुमकिन है।
02:24 PM, 27-Feb-2019
दिल्ली के उत्तर में समूचे हवाई क्षेत्र को खाली कराया गया : आधिकारिक सूत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
01:54 PM, 27-Feb-2019
पाक मंत्री अहमद ने आगे कहा है कि ये काफी भयानक युद्ध होगा क्योंकि पाकिस्तान पूरी तरह तैयार है। उसने आगे कहा, "पाकिस्तान लगभग युद्ध की स्थिति में है। रेलवे पहले ही आपातकाल स्थिति के कानूनों का पालन कर रहा है। यह आखिरी युद्ध होगा। चाहे युद्ध हो या शांति ये अगले 72 घंटे में फैसला हो जाएगा।"
01:48 PM, 27-Feb-2019
पाकिस्तान के मंत्री का कहना है कि अगले 72 घंटे अहम हैं। अगर भारत से युद्ध होता है तो ये दूसरे विश्व युद्ध से भी बड़ा होगा। ये बात पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कही है
01:44 PM, 27-Feb-2019
पाकिस्तान ने कहा कि बडगाम के विमान क्रैश में उसका कोई हाथ नहीं है। इससे पहले उसने कहा था कि उसने दो भारतीय विमानों को गिरा दिया है।
DG ISPR, Pakistan, Maj Gen Asif Ghafoor: There are reports of crash of an Indian aircraft on the Indian side (in Budgam), we had no engagement with that aircraft. pic.twitter.com/pWDYwVfoFR
— ANI (@ANI) February 27, 2019
01:44 PM, 27-Feb-2019
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने भी ट्वीट करके एलओसी पार कर हमले की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद ये दिखाना था कि आत्मरक्षा में हमारा हम, इच्छा और क्षमता क्या है। हम इसे आगे बढ़ाना नहीं चाहते लेकिन अगर ऐसा होता है तो पूरी तरह तैयार हैं।