फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   meeting chaired by HM Amit Shah on preparedness to tackle flood situation in different parts of country

असमः पीएम मोदी का एलान, बाढ़ से मरने वाले लोगों के परिवार को मिलेगी दो लाख की आर्थिक मदद

Fri, 03 Jul 2020 09:30 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 03 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
meeting chaired by HM Amit Shah on preparedness to tackle flood situation in different parts of country
अमित शाह ने की बैठक - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ राज्य में बाढ़ की स्थिति पर बात की और उन्हें केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि असम के मुख्यमंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल जी से बात की और राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा की। साथ ही बाढ़ से मरने वाले शख्स के परिवार को दो लाख रुपये की मदद का एलान किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ये फंड जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संबंधित अधिकारियों के साथ शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ में राहत कार्य के लिए ऐसी योजना बनाएं, जिससे जीवन और संपत्ति का नुकसान कम हो। उन्होंने देश के प्रमुख बाढ़ वाले इलाकों में जल स्तर में वृद्धि के पूर्वानुमान के लिए स्थायी व्यवस्था पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मानसून की बारिश से नदियों का उफान अपने दायरों से बाहर निकलने लगा है। असम में बारिश और बाढ़ ने लोगों के जीवन को खतरे में डाल दिया है। असम के 33 में से 23 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।


वहीं, बिहार में भी कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अमित शाह ने हाल ही में बिहार और असम के मुख्यमंत्रियों से बाढ़ की स्थिति को लेकर बातचीत की थी। उन्होंने राज्यों से कहा था कि केंद्र की ओर से उन्हें हर तरह की मदद मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed