सीमा सुरक्षा बल और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के बीच हुई बैठक, लिए गए ये फैसले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच शुक्रवार को एक बैठक हुई। बीएसएफ ने बताया कि इस बैठक में कमजोर क्षेत्रों की पहचान और अपराधों को रोकने के लिए संयुक्त रात्रि पैट्रोलिंग करने का फैसला लिया गया। बैठक में प्राथमिकता वाले पैच में सिंगल रो फेंस का निर्माण, अधिक सतर्कता और समन्वित कार्रवाई किए जाने पर सहमित जताई गई।
At a meeting b/w Border Security Force & Border Guard Bangladesh, decisions taken for identification of vulnerable areas&conduct of joint night patrols to prevent crime. Single Row Fence in priority patches to be constructed, enhanced vigilance&coordinated actions to be taken:BSF
— ANI (@ANI) December 25, 2020विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल ने बताया कि वह आने वाले समय में बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए कार्यक्रमों की एक श्रंखला तैयार करने की योजना बना रहा है। बीएसएफ ने बताया कि इन कार्यक्रमों में पूर्व सैनिकों और अन्य प्रख्यात हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। बांग्लादेश 26 मार्च को पाकिस्तान से अलग होकर नया देश बना था। 26 मार्च 2021 को बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे हो जाएंगे।