मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े सहित 30 सांसद कोरोना पॉजिटिव पाए गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के बीच सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। इसी बीच खबर है कि सत्र के पहले दिन ही 30 सांसद और 50 से ज्यादा संसद के कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले सांसदों में मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े, हनुमान बेनीवाल, जामयांग शेरिंग नामग्याल और परवेश साहिब सिंह शामिल हैं।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संचालक बेनीवाल की पहले जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन आईसीएमआर की ओर से कराई जांच में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। आईसीएमआर ने बताया कि सांसदों व अन्य अधिकारियों पर 2500 से ज्यादा टेस्ट किए गए।
ICMR has carried out testing of 2500+ samples of Members of Parliament and other officials on war footing over the weekend in service of the nation: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/9UuQimcpA0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 14, 2020
लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों और सचिवालय के कर्मचारियों को प्रवेश से पहले कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। मीडिया खबरों के अनुसार 30 सांसद और 50 से ज्यादा कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों और सचिवालय के कर्मचारियों को प्रवेश से पहले कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। मीडिया खबरों के अनुसार 30 सांसद और 50 से ज्यादा कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को खुद को क्वारंटीन करने को कहा गया है।
पिछले 24 घंटे में 1136 लोगों की मौत
देश में कोरोना का प्रकोप खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 48,46,427 पहुंच गई है जबकि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 1,136 लोगों की मौत हो गई है। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 79,722 हो गई है।
कोरोना से मृत्यु दर घटकर 1.64 फीसदी हो गई
मंत्रालय के अनुसार, कोरोना से मृत्यु दर घटकर 1.64 फीसदी हो गई है। आंकड़े के अनुसार, देश में अभी इस महामारी से पीड़ित 9,86,598 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 37,80,107 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।