फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   medical insurance for covid 19 what should you do

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लें स्वास्थ्य बीमा, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Mon, 23 Mar 2020 04:49 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 23 Mar 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
medical insurance for covid 19 what should you do
कोरोना वायरस के चलते मास्क पहने लोग - फोटो : PTI

कोरोना वायरस ने दुनिया के 170 देशों को प्रभावित किया है। दुनिया में अबतक इस वायरस से 14,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं देश में 415 लोग वायरस से संक्रमित हो गए हैं। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी को एक बात की जरूर ध्यान रखना चाहिए कि वायरस की चपेट में अगर आ भी जाए तो उससे लड़ने के लिए स्वास्थ्य बीमा जरूर लें।


loader

स्वास्थ्य बीमा के जरिए बीमाधारक को अस्पताल के खर्चों में राहत मिल जाती है। लगभग सभी स्वास्थ्य बीमों में वायरस से संक्रमित होने पर इलाज के लिए कवर मिलता है। आइए आपको बताते हैं कि स्वास्थ्य बीमा लेने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है... 

एक विस्तृत बीमा पॉलिसी लें
किसी भी बीमाधारक को ऐसी पॉलिसी लेनी चाहिए जिसमें सिर्फ विशेष बीमारी के लिए ही कवर ना मिलता हो। ऐसी पॉलिसी लें जिसमें अस्पताल के सारे खर्च शामिल हों साथ ही कोरोना वायरस की टेस्टिंग भी पॉलिसी में कवर हो।

सभी स्वास्थ्य बीमा कंपनी अपनी पॉलिसी में पहले ही दिन से कोरोना के लिए कवरेज दे रही हैं। बीमाधारक एक बात का ध्यान जरूर रखें कि पॉलिसी का लाभ उठाने के लिए एक सीमा तक ही क्लेम कर सकते हैं।

24 घंटे अस्पताल में भर्ती होना जरूरी
बीमाधारक के लिए एक बात जान लेना जरूरी है कि कोरोना वायरस की वजह से कम से कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होने पर ही क्लेम की राशि मिलेगी। अगर आप खुद की जगह किसी अपने को कवरेज का लाभ देना चाहते हैं तो ये कंपनी के लिए मुमकिन नहीं हो पाएगा। बीमा कंपनी सिर्फ पॉलिसीधारकों को ही कवरेज का लाभ देंगी।

पॉलिसी में कोरोना से कवरेज
कोरोना से संक्रमित होना पहले से हुई बीमारी वाले वर्ग में नहीं आता है। इसलिए बीमा कंपनी कोरोना को सामान्य स्वास्थ्य बीमा की तरह की कवरेज देंगी। कोरोना से संक्रमित होने पर जो सुविधाएं मिलेंगी उसमें अस्पताल से पहले और बाद के खर्च, ओपीडी और एंबुलेंस के खर्च शामिल होंगे। कोरोना से लड़ने के लिए डिजिट बीमा की नई पॉलिसी Health Care Plan का चयन कर सकते हैं।

पर्याप्त बीमा लें
स्वास्थ्य बीमा खरीदने से पहले बीमा की राशि पर जरूर ध्यान दें। इतना बीमा तो कराएं जिससे भविष्य में स्वास्थ्य को लेकर सभी चिंताएं खत्म हो जाएं। बीमा लेने से पहले पॉलिसी का सम एश्योर्ड जरूर देखें। कोरोना एक ऐसी बीमारी है जिसमें बहुत पैसे की जरूरत पड़ती है, कोरोना के लिए होने वाला टेस्ट भी महंग पड़ता है। अच्छे उपचार के लिए पर्याप्त बीमा राशि की जरूरत पड़ती है।

बीमा क्लेम करने का सही तरीका
जिन लोगों को अभी कोरोना वायरस है वो दो तरीके से बीमा को क्लेम कर सकते हैं। एक अदायगी के जरिए और दूसरा कैशलेस। हमेशा ये सलाह दी जाती है कि उसी अस्पताल से उपचार कराएं जो आपकी पॉलिसी में कवर होता है, उससे कैशेलस का लाभ मिल जाता है। अगर कोरोना के लिए पॉलिसी में कवर अस्पतालों से इलाज नहीं करा रहे हैं तो उपचार के समय सारा खर्च देना होगा जिसे बाद में क्लेम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed