{"_id":"5ea12ea38ebc3e902744fe68","slug":"medical-detection-dogs-can-prove-helpful-in-screening-of-coronavirus-infected-say-hm-official","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा- कोरोना संक्रमितों की पहचान में मददगार साबित हो सकते हैं मेडिकल डिटेक्शन डॉग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा- कोरोना संक्रमितों की पहचान में मददगार साबित हो सकते हैं मेडिकल डिटेक्शन डॉग
Thu, 23 Apr 2020 01:10 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 21 हजार के पार पहुंच गई है। ऐसे में गृह मंत्रालय के स्निफर डॉग विभाग से जुड़े कर्नल डॉ. पीके चुग ने कहा है कि मेडिकल डिटेक्शन डॉग्स को कोरोना संक्रमितों की पहचान करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
कर्नल चुग ने बताया कि 'मेडिकल डिटेक्शन डॉग' का मतलब कुत्तों द्वारा किसी मेडिकल बीमारी की पहचान करना है। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि ऐसे कुत्ते विस्फोटक और ड्रग्स की खोज करने में माहिर होते हैं, लेकिन इन्हें और भी कई अन्य चीजों में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
इनमें से मेडिकल डिटेक्शन एक उभरता हुआ विषय है, जिस पर बहुत काम किया गया है। दुनिया के दूसरे देशों में स्निफर डॉग्स की मदद से कई तरह के कैंसर की पहचान करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के पुलिस K9 सेल के सलाहकार निदेशक, कर्नल डॉ. पीके चुग ने कहा कि दुनिया में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए 'मेडिकल डिटेक्शन डॉग' का इस्तेमाल किया जा सकता है।