फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Medical college scam:Tis Hazari Court grants bail to Former Odisha High Court judge IM Quddusi

मेडिकल कॉलेज स्कैमः ओडिशा हाईकोर्ट के पूर्व जज आईएम कुदुसी को मिली जमानत

Wed, 27 Sep 2017 05:24 PM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार Updated Wed, 27 Sep 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
Medical college scam:Tis Hazari Court grants bail to Former Odisha High Court judge IM Quddusi
आईएम कुद्दुसी - फोटो : FILE PHOTO
मेडिकल कॉलेज स्कैम में फंसे ओडिशा हाईकोर्ट के पूर्व जज आईएम कुदुसी को बुधवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। 
विज्ञापन


सीबीआई ने 20 सितंबर को भ्रष्टाचार के आरोप में कुदुसी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई ने कुदुसी समेत लखनऊ में मेडिकल कॉलेज संचालित करने वाले प्रसाद एजुकेशनल ट्रस्ट के बीपी यादव, पलाश यादव और एक बिचौलिए बिश्वनाथ अग्रवाल व दो अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

  कुदुसी साल 2004 से 2010 के बीच ओडिशा हाईकोर्ट में जज थे। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक लखनऊ के प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस उन 46 मेडिकल इंस्टीट्यूट्स में शामिल था जिन्हें आधारभूत ढांचे में कमी के कारण नए छात्रों के एडमिशन लेने पर रोक लगा दी गई थी।

दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि पूर्व जज ने अपने संपर्कों के आधार पर शीर्ष अदालत में इस मामले को सेटल कराने का आश्वासन दिया था। जिसके एवज में उन्होंने भारी राशि की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed