{"_id":"5c31e37ebdec2256fd71012c","slug":"media-worker-death-due-to-fell-from-the-roof-of-the-building-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुम्बई में बिल्डिंग की छत से गिरकर एक मीडियाकर्मी की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुम्बई में बिल्डिंग की छत से गिरकर एक मीडियाकर्मी की मौत
Sun, 06 Jan 2019 04:48 PM IST
Trainee Trainee
भाषा
भाषा
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 06 Jan 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुम्बई के उपनगरीय क्षेत्र गोरेगांव में रविवार को 49 वर्षीय एक मीडियाकर्मी की एक बिल्डिंग की छत से गिरने से मौत हो गयी। गोरेगांव थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय भोले ने बताया कि सिद्धार्थ नगर की त्रिमूर्ति सोसायटी में सातवें तल पर रहने वाले आदर्श मिश्रा सुबह की सैर के लिए छत पर गये थे। वहां से वह नीचे गिर गये।
भोले के अनुसार अबतक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या। मिश्रा रोज छत पर घूमने जाते थे। पुलिस निरीक्षक ने कहा, ‘‘बिल्डिंग के सातवें तल पर लगे सीसीटवी में मिश्रा ट्रैक पैंट और टी शर्ट पहने हुए सीढ़ी पर छत की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में रुमाल है।’’
उन्होंने बताया कि इस बिल्डिंग की लॉबी में लगे एक अन्य सीसीटीवी में वह सुबह करीब साढ़े दस बजे छत से गिरते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह कैसे गिरे। पुलिस अधिकारी के अनुसार मिश्रा को समीप के सिद्धार्थ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस उनकी मौत की सटीक वजह का पता लगाने के लिए उस बिल्डिंग और आसपास की सोसायटियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मिश्रा का शव उनके परिवार को सौंपा जाएगा। इस घटना की जांच चल रही है। मिश्रा डीएनए अखबार में उपाध्यक्ष थे और कुछ ही महीने पहले उन्होंने अपनी यह नौकरी छोड़ी थी।पुलिस के मुताबिक वह वकहार्ड्ट फाउंडेशन में भी काम कर चुके थे। उन्हें मीडिया और मनोरंजन उद्योग का 18 साल का अनुभव था। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस, आनंद बाजार पत्रिका और लोकमत ग्रुप में भी काम किया था।