{"_id":"61ca402dc9b1da56050bef21","slug":"media-speculation-of-change-of-power-done-karnataka-cm-basavaraj-bommai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: सीएम बसवराज बोम्मई बोले- सत्ता परिवर्तन की अटकलें मीडिया की देन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: सीएम बसवराज बोम्मई बोले- सत्ता परिवर्तन की अटकलें मीडिया की देन
Tue, 28 Dec 2021 04:07 AM IST
ओम. प्रकाश
एजेंसी, बेंगलुरू
एजेंसी, बेंगलुरू
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Tue, 28 Dec 2021 04:07 AM IST
सार
मुख्यमंत्री हुब्बाली में 28-29 दिसंबर को भाजपा राज्य कोर समिति की होने वाली मीटिंग के संबंध में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मीटिंग में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को राज्य में सत्ता परिवर्तन की अटकलों को मीडिया की देन बताया। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच अच्छा समन्वय है और 2023 का विधानसभा चुनाव भी इसी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री हुब्बाली में 28-29 दिसंबर को भाजपा राज्य कोर समिति की होने वाली मीटिंग के संबंध में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मीटिंग में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी शामिल होने की संभावना है। बता दें कि पिछले कुछ समय से कर्नाटक में अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी नेतृत्व में बदलाव करने वाली है और बोम्मई को पद छोड़ने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में सत्ता परिवर्तन की बातों का जवाब देते हुए बोम्मई ने कहा कि मैं नहीं जानता ये बातें कहां से आई हैं। ये सभी अटकलें मीडिया की उपज हैं। आप ही इसे बनाते हैं और फिर उसके बारे में सवाल पूछते हैं। यहां ये बताने की जरूरत नहीं है कि हम क्या राजनीति करते हैं। यह पार्टी का अंदरूनी मामला है और इस स्थिति में बातचीत करना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि मीटिंग के बाद ही ऐसे सवालों के जवाब दिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में पार्टी हाईकमान को पूरी जानकारी है और उनके लिए यह कोई मुद्दा नहीं है। यह प्रशासन और पार्टी के बीच का समन्वय है।
विज्ञापन