फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   media shows Shaheen Bagh then what is the fault of BJP?

मीडिया शाहीन बाग दिखाती है तो इसमें भाजपा का क्या दोष?

Thu, 30 Jan 2020 10:35 PM IST
संदीप भट्ट शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 30 Jan 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
media shows Shaheen Bagh then what is the fault of BJP?

मीडिया जानबूझकर शाहीन बाग, धार्मिक उन्माद से भरे भाषण का अंश या हिन्दू-मुसलमान दिखा रही है। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय का कहना है कि चाहे गृहमंत्री अमित शाह का भाषण हो या भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का वह केवल शाहीन बाग पर ही नहीं बोलते। भाजपा के नेता अपने भाषण में 20 मिनट केवल केजरी सरकार की नाकामी पर बोलते हैं। इसके बाद वह केन्द्र सरकार के कामकाज को गिनाते हैं। केन्द्र सरकार का कामकाज बताने के बाद वह दिल्ली के विकास की रुपरेखा के बारे में बताते हैं और अंत में शाहीन बाग, जामिया, जेएनयू, टुकड़े-टुकड़े गैंग जैसे विषय पर आते हैं। मालवीय का कहना है कि मीडिया को अन्य अंश से कोई खास लेना-देना नहीं होता। वह सीधे शाहीन बाग पर चली आती है। अब इसमें भाजपा का क्या दोष है?

विज्ञापन


अमित मालवीय का कहना है कि पांच साल पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को साफ पीने का पानी, गुणवत्ता के स्कूल और शिक्षा, डीटीसी बसों , प्रदूषण मुक्त दिल्ली, फ्री बिजली, फ्री पानी, मोहल्ला क्लीनिक समेत तमाम वादा किया था। केजरीवाल सरकार वादा पूरा नहीं कर पाई, ऊपर से दिल्ली की जनता को विकास के नाम पर भ्रमित कर रही है। भाजपा नेता का कहना है कि भाजपा के नेता इन सभी मुद्दों को जनता के बीच में उठा रहे हैं।

विज्ञापन

जनता का मूड समझिए?

मालवीय फिर अपनी बात रखते हैं। वह कहते हैं कि मीडिया शाहीन बाग पर पहले फोकस इसलिए करती है, क्योंकि लोग वहीं सुनना, जानना, समझना चाहते हैं। अमित का कहना है कि लोगों को जनता का यह मूड समझना चाहिए। लोगों को देखना चाहिए कि केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के देश के गद्दारों का नारा बोलते हैं, लेकिन जवाब में जनता गोली मारने की बात बोल रही है। क्योंकि जनता देश में राष्ट्रीयता पर चोट करने वालों से तंग आ चुकी है। मालवीय के अनुसार भाजपा के नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने क्या कहा? मालवीय के अनुसार मीडिया बिना पूरा सच दिखाए अपने हिसाब से पेश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिद के इमामों को 19.44 करोड़ और  मंदिरों, गुरुद्वारों को टका भी नहीं....मुद्दा तो है

अमित मालवीय का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली की 300 मस्जिदों के इमामों को 18 हजार प्रतिमाह, उनके दो सहायकों को 16-16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दे रही है। इस तरह से साल मेंं 19.44 करोड़ रुपये मस्जिदों के इमाम और उनके सहायक को मिल रहे हैं। जवाब में मंदिरों के पुजारियों, गुरुद्वारा के ग्रंथियों को क्या दे रही है? यह भेदभाव क्यों? अमित मालवीय का कहना है कि हिन्दू देश का बहुसंख्यक है। उसके साथ इस तरह का बर्ताव? यह मुद्दा नहीं है? क्या भाजपा के नेता ऐसे मामले को जनता के बीच में न ले जाएं? चुनाव के दौरान हम इसे जनता के बीच में न बोलें...तुष्टीकरण के इस प्रयास को न उठाएं? फिर जब ले जाते हैं और जनता के बीच में अपनी बात रखते हैं तो मीडिया उसे सांप्रदायिक राजनीति का रंग देने लगती है।

हिटलर की मौत मरेगा.......क्यों लगता है नारा?

शाहीन बाद मुद्दा है। जामिया, जेएनयू, टुकड़े-टुकड़े गैंग भी मुद्दा है। अमित मालवीय का कहना है कि इन मुद्दों को जनता के बीच में उठना से कहां से गलत है? उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि भाजपा नेताओं के बोल लोगों को याद रहते हैं, लेकिन जो शाहीन बाग में नारा लग रहा है, वह लोगों को याद नहीं है। वहां प्रधानमंत्री के लिए नारा लगता है कि ....हिटलर की मौत मरेगा। आखिर यह क्या है? तपन घोष जैसे लोग इतना भड़काऊ भाषण क्यों देते हैं? वैसे भी सरकार ने कई बार साफ किया है कि सीएए नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं। फिर भी लोग क्यों इस तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहीन बाग के मंच से भड़काऊ नारा लग रहा है।

कौन है जो फंडिंग कर रहा है?

अमित मालवीय का कहना है कि 15 दिसंबर से शाहीन बाग में महिलाएं बच्चों के साथ प्रदर्शन कर रही हैं। वहां बिरयानी और खाना बंट रहा है। वाटर प्रूफ टेंट लगा है। जमीन पर दरी गद्दे बिछाए गए हैं। आखिर इन सबकी फंडिग कौन कर रहा है? इस प्रदर्शन का खर्चा कहां से आ रहा है? मीडिया और देश के एक खास वर्ग की दिलचस्पी इस तरह के तथ्यों पर नहीं है। मालवीय का कहना है कि इस तरह के प्रदर्शन की शुरू से दिशा देखिए, मुद्दे देखिए और लोगों की मांग देखिए। इसके लिए केवल भाजपा को दोष देना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed