फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Media One license Revoked No interim stay Kerala High Court Division Bench reserves order news and updates

मीडिया वन चैनल पर प्रतिबंध: केंद्र के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, कोई अंतरिम राहत नहीं

Thu, 10 Feb 2022 08:55 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 10 Feb 2022 08:55 PM IST
सार

इस मामले में सरकार की तरफ से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) अमन लेखी और चैनल की तरफ से वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने पक्ष रखा। 

विज्ञापन
Media One license Revoked No interim stay Kerala High Court Division Bench reserves order news and updates
केरल हाईकोर्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने गुरुवार को चैनल मीडिया वन का संचालन करने वाली कंपनी माध्यमम ब्रॉडकास्टिंग लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई की। हाल ही में केंद्र सरकार ने इस चैनल के प्रसारण पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था, जिस पर केरल हाईकोर्ट की एकल न्यायाधीश वाली बेंच ने रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ केरल उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने गुरुवार को सुनवाई की और फैसला सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस एस मणिकुमार और जस्टिस शाजी पी चाली की बेंच ने इस मामले की सुनवाई के दौरान चैनल को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। इस मामले में सरकार की तरफ से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) अमन लेखी और चैनल की तरफ से वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने पक्ष रखा है। 
विज्ञापन


क्या है मामला, चैनल की क्या शिकायत?
चैनल के संपादक प्रमोद रमण और अन्य कर्मचारियों के साथ-साथ यूनियन द्वारा दायर की गई अपील में कहा गया है कि केंद्र ने मीडिया वन के प्रसारण को रोकने का अचानक और कंपनी या उसके कर्मचारियों को सुने बिना आदेश जारी किया और इसलिए, 320 से अधिक पत्रकार और गैर पत्रकार रोजगार से वंचित हो गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र के फैसले को बरकरार रखने वाले एकल न्यायाधीश का आठ फरवरी का आदेश ‘‘अवैध और टिकने योग्य नहीं हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था एकल न्यायाधीश की बेंच का फैसला?
एकल न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा था कि गृह मंत्रालय द्वारा ‘मीडिया वन’ को सुरक्षा मंजूरी से इनकार करना उचित’ था। कंपनी के कर्मचारियों और केयूडब्ल्यूजे ने अपनी-अपनी अपील में आरोप लगाया कि एकल न्यायाधीश ने इस आदेश में ‘गलती’ की कि अनुमति के नवीनीकरण के लिए भी सुरक्षा मंजूरी अनिवार्य है। उन्होंने एकल न्यायाधीश का आठ फरवरी का फैसला रद्द करने का अनुरोध किया है।


यह पहली बार नहीं है जब चैनल को अपने संचालन पर इस तरह की पाबंदी का सामना करना पड़ा हो। ‘मीडिया वन’ के साथ एक अन्य मलयालम समाचार चैनल ‘एशियानेट’ के प्रसारण पर 2020 में दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के उनके कवरेज के लिए 48 घंटे की रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed