{"_id":"6384ce1c937c4b638d467de0","slug":"media-choupal-2022-to-be-organized-at-nitttr-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Media Chaupal: एनआईटीटीटीआर-चंडीगढ़ में लगेगी 'मीडिया चौपाल', लद्दाख से लक्षद्वीप तक के संचारक शामिल होंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Media Chaupal: एनआईटीटीटीआर-चंडीगढ़ में लगेगी 'मीडिया चौपाल', लद्दाख से लक्षद्वीप तक के संचारक शामिल होंगे
Mon, 28 Nov 2022 08:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 28 Nov 2022 08:35 PM IST
सार
इस आयोजन में देश भर के 500 से अधिक संचारक (मीडिया पर्सन्स), फिल्म एवं कला जगत की नामचीन हस्तियां, सम्पादक, लेखक, साहित्य और जनमत को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण लोग शामिल होंगे। 'मीडिया चौपाल-2022’ में होने वाले विमर्श के आधार पर मीडिया का भारतीयकरण एवं उसे लोकमंगलकारी बनाने का प्रयत्न करना इस आयोजन का उद्देश्य है।
विज्ञापन
मीडिया चौपाल 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'मीडिया चौपाल' संचारकर्मियों के वैचारिक आदान-प्रदान का एक सशक्त माध्यम है। मीडिया और समाज के संबंधों को सुदृढ़ बनाने के लिए 2012 में 'मीडिया चौपाल' की शुरुआत हुई थी। तब से यह चौपाल अलग-अलग जगह लग रहा है और संचारविदों के ज्ञान एवं अनुभव से सबको लाभान्वित कर रहा है। इस वर्ष के 'मीडिया चौपाल' का आयोजन दो से चार दिसंबर 2022 तक राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर) चंडीगढ़ में होगा। विचार-विमर्श का केंद्रीय विषय 'अमृतकाल में भारत अभ्युदय : चुनौतियां एवं संकल्प' है।
विज्ञापन
इस चौपाल में लद्दाख से लक्षद्वीप तक के संचारक शामिल होंगे। 'मीडिया चौपाल' का प्रमुख उद्देश्य है - नेटवर्किंग, क्षमता संवर्धन और सशक्तिकरण के साथ-साथ संचार के सिद्धांत, प्रक्रिया और प्रारूपों के भारतीयकरण एवं मानवीयकरण, समाजीकरण और सकारात्मकता की ओर उन्मुख करना। इस तीन दिवसीय मीडिया चौपाल में लगभग 10 विमर्श सत्रों के साथ-साथ मीडिया प्रदर्शनी और पुस्तक प्रदर्शनी होगी।
विज्ञापन
इस आयोजन में देश भर के 500 से अधिक संचारक (मीडिया पर्सन्स), फिल्म एवं कला जगत की नामचीन हस्तियां, सम्पादक, लेखक, साहित्य और जनमत को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण लोग शामिल होंगे। 'मीडिया चौपाल-2022’ में होने वाले विमर्श के आधार पर मीडिया का भारतीयकरण एवं उसे लोकमंगलकारी बनाने का प्रयत्न करना इस आयोजन का उद्देश्य है। कुल मिलाकर 'मीडिया चौपाल' में होने वाला विमर्श मीडिया जगत के लिए नए आयाम और नए द्वार खोलेगा।
विज्ञापन
बता दें कि देश अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। ऐसे में स्वतंत्रता के इस 'अमृत महोत्सव' काल को संचार की दृष्टि से समझने के लिए इस वर्ष का विषय 'अमृतकाल में भारत अभ्युदय: चुनौतियां एवं संकल्प' प्रासंगिक हो जाता है।