फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Measles outbreak: 9,489 Measles cases reported in six months in these states

Measles outbreak: इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं खसरे के मामले, छह माह में सामने आए 9,489 केस

Wed, 14 Dec 2022 06:36 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 14 Dec 2022 06:36 PM IST
सार

Measles outbreak: खसरे से प्रभावित राज्य महाराष्ट्र बच्चों के टीकाकरण के लिए अतिरिक्ति प्रयास कर रहे हैं। युवा बच्चों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को इसके टीकाकरण में तेजी लाने के लिए कहा है...

विज्ञापन
Measles outbreak: 9,489 Measles cases reported in six months in these states
Measles outbreak: खसरे का बढ़ता प्रकोप - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

भारत के कई राज्यों में इन दिनों खसरे के मामले बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। अप्रैल से सितंबर तक के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो सामने आता है कि देश में 9,489 मामले सामने आए हैं। ये मामले सोमालिया 8,435 और यमन 6,748 से भी अधिक हैं। लिहाजा भारत के लिए दिसंबर 2023 तक खसरा और रूबेला जैसी बीमारियों के उन्मूलन का लक्ष्य दूर की कौड़ी साबित हो सकता है।

विज्ञापन

इन दिनों कई राज्यों में खसरे का प्रकोप तेजी से बढ़ने की सूचना मिली है। इनमें महाराष्ट्र, केरल, बिहार, झारखंड, गुजरात और हरियाणा शामिल है। इनमें सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक 717 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 303 मामले राजधानी मुंबई से हैं। मुंबई में 28 नवंबर तक खसरे से अब तक 10 मौतें हो चुकी है।

विज्ञापन

खसरे से प्रभावित राज्य महाराष्ट्र बच्चों के टीकाकरण के लिए अतिरिक्ति प्रयास कर रहे हैं। युवा बच्चों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को इसके टीकाकरण में तेजी लाने के लिए कहा है। दक्षिण भारत के राज्यों के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में मामलों को रोकने के लिए टीकाकरण के जरिए तेजी लाई जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि खसरे के मामलों में अचानक बढ़ोतरी के लिए नियमित टीकाकरण में गिरावट को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। क्योंकि आज भी कुछ समुदाय के लोगों में टीकाकरण को लेकर बहुत झिझक भी है। महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मामले बढ़ना एक चिंता की बात है। हालांकि प्रदेश में निगरानी और जांच की अच्छी प्रणाली है। लेकिन जिस तरह मुंबई में मामले बढ़ रहे हैं, इसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि देश के अन्य शहरों में भी खसरे के मामले तेजी से बढ़ रहे हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed