फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA spokesperson Raveesh Kumar dismisses Narendra Modi and Imran Khan meeting in SCO summit

एससीओ समिट में पीएम मोदी और इमरान के बीच नहीं होगी मुलाकात: विदेश मंत्रालय

Thu, 06 Jun 2019 05:11 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 06 Jun 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
MEA spokesperson Raveesh Kumar dismisses Narendra Modi and Imran Khan meeting in SCO summit
नरेंद्र मोदी-इमरान खान

शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाइजेशन में पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों पर विदेश मंत्रालय ने विराम लगा दिया है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच बातचीत की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन


रवीश कुमार ने कहा कि मेरी जानकारी में प्रधानमंत्री मोदी और इमरान खान की किसी तरह की मुलाकात तय नहीं है। रवीश कुमार ने कहा कि बिश्केक में होने वाले एससीओ समिट के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच कोई बैठक नहीं होगी।
विज्ञापन

 


उन्होंने पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद के भारत दौरे पर कहा कि पाकिस्तान के विदेश सचिव की यात्रा निजी थी और उनके साथ किसी तरह ती कोई आधिकारिक बैठक सुनिश्चित नहीं थी।

गौरतलब है कि आगामी 13 और 14 जून को किर्गिस्तान में शंघाई कोआपरेशन आर्गेनाइजेशन की बैठक होनी है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान दोनों शामिल होंगे। इसी के मद्देनजर कयासों का बाजार गर्म था। अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो सकती है। 

ईद से पहले पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद दिल्ली आए थे। उन्होंने ईद की नमाज भी दिल्ली के जामा मस्जिद में अता की थी। इसके बाद से अटकलें और भी तेज हो गई थीं।

आर्थिक भगोड़ों को वापस लाने में जल्द ही मिलेगी कामयाबी

इसी दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने देश के तीनों इकोनॉमिक अफेंडर यानी विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर कहा कि तीनों आर्थिक अपराध करने वाले भगोड़ों को वापस लाने की हमारी गहरी प्रतिबद्धता है। हम उन्हें वापस लाने के रास्ते पर चल रहे हैं। भारत सरकार को इस मामले में जल्द कामयाबी मिलने का भरोसा है। हम उन्हें वापस लाने में सफल होंगे।


 

ईरान से तेल आयात और हाफिज सईद पर भी विदेश मंत्रालय ने दिया बयान

इसके अलावा रवीश कुमार ने ईरान से तेल आयात के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने फैसले में पहले की अपेक्षा किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं किया है। कुल मिला कर बात यही है कि भारत अपनी व्यवसायिक स्ठिति, उर्जा संरक्षण और राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए ही फैसला लेगा।

आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के नर्म रवैये पर भी उन्होंने निशाना साधा। पाकिस्तानी मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक हाफिज सईद को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ईद की नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं मिली थी। इन खबरों पर रवीश ने कहा कि हमने पहले भी देखा है कि इस तरह की कार्रवाई के बाद भी कुछ नहीं हुआ है। पाकिस्तान को अपनी बात पर कायम रहना चाहिए।
 




मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने नए विदेश मंत्री के पहले आधिकारिक दौरे की भी जानकारी देते हुए बताया कि डॉ जयशंकर आगामी 7-8 जून को भूटान के दौरे पर जाएंगे। यह दौरा भारत और भूटान के द्विपक्षीय संबंध को मजबूती देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed