{"_id":"5f7b534c49393060f67a2b6e","slug":"mea-says-un-resident-coordinator-has-made-some-unwarranted-comments-over-crimes-against-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र की टिप्पणी को विदेश मंत्रालय ने बताया अनुचित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र की टिप्पणी को विदेश मंत्रालय ने बताया अनुचित
Mon, 05 Oct 2020 10:39 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के कुछ हालिया मामलों के बारे में संयुक्त राष्ट्र के रेजीडेंट कोऑर्डिनेटर द्वारा कुछ अनुचित टिप्पणियां की गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजीडेंट कोऑर्डिनेटर को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि भारत सरकार ने इन मामलों को बेहद गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि अभी जांच चल रही है ऐसे में किसी बाहरी एजेंसी द्वारा की जा रहीं अनुचित टिप्पणियों को नजरअंदाज करना बेहतर है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस और बलरामपुर में कथित दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं को लेकर भारत में संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि ऐसी घटनाएं बताती हैं कि समाज के वंचित वर्ग के लोगों को लिंग आधारित हिंसा का खतरा अधिक है।
विज्ञापन
Since the investigation process is underway, any unnecessary comments by an external agency are best avoided: MEA on UN Resident Coordinator’s statement https://t.co/P03r0auO7R
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 5, 2020