फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA says that Indian troopscarrying out activities within India side of border on tension between Indian and Chinese Army

चीन के आरोपों को भारत ने नकारा, कहा- उसके सैनिकों ने भारतीय बलों की गश्त में डाली बाधा

Thu, 21 May 2020 06:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 21 May 2020 06:43 PM IST
सार

बीतें दिनों हुई भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प को लेकर अब विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय सैनिक भारत की सीमा के भीतर ही गतिविधियां कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सैनिक सीमा सुरक्षा के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करते हैं। 

विज्ञापन
MEA says that Indian troopscarrying out activities within India side of border on tension between Indian and Chinese Army
भारत और चीन की सेना (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत ने गुरुवार को चीन के उन आरोपों को सिरे से नकार दिया जिनमें चीन ने कहा था कि भारतीय सैनिक लद्दाख और सिक्किम में सीमा पार करते हुए चीन की ओर आ गए थे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सीमा प्रबंधन के प्रति जिम्मेदार रुख अपना रहा है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि चीन ने ही सीमा पर भारत की सामान्य गश्त में बाधा डालने की गतिविधियां शुरू की थीं। भारतीय सैनिक सीमा क्षेत्र से भली-भांति परिचित हैं, चीनी सैनिकों ने भारतीय बलों द्वारा की जा रही गश्त में बाधा डाली।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ऐसा कोई भी आरोप जिसमें यह कहा जा रहा है कि भारतीय सैनिकों ने पश्चिमी सेक्टर में या सिक्किम सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार करने जैसी गतिविधि को अंजाम दिया है, वह सही नहीं है। 

चीन ने लगाया था भारत पर आरोप

बीतें दिनों हुई भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सैनिक भारत की सीमा के भीतर की गतिविधियां कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने यह जवाब चीन के उस आरोप पर दिया है जिसमें उसने भारत पर झड़प शुरू करने का आरोप लगाया था। 

विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच तनातनी को लेकर कहा कि भारतीय सैनिक सीमा सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करते हैं। मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष बातचीत कर रहे हैं, हम चीन के साथ लगी सीमा पर शांति बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

चीन को है सड़क निर्माण पर आपत्ति

दरअसल, चीन ने लद्दाख में गलवां नदी के आसपास भारत की ओर से एक महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। सूत्रों के मुताबिक सड़क का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है। पांच मई को लगभग 250 भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लोहे की छड़ों और डंडों के साथ झड़प हुई थी। इसमें दोनों तरफ के कई सैनिक घायल हो गए थे। 

सीमा पर सैनिकों की तैनाती भी बढ़ी

इसके बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता ही गया। इसी वजह से गुरुवार को दोनों देशों ने सीमा पर अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती कर दी है। सैनिकों के बीच हुई तीखी झड़प के करीब दो सप्ताह बाद बुधवार को आक्रामक रुख अपनाते हुए लद्दाख में गलवां घाटी और पेंगोंग त्सो झील के आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती कर दी गई।

वार्ता से हल करेंगे नेपाल से विवाद

वहीं, नेपाल और भारत के हीच चल रहे नक्शा विवाद को लेकर श्रीवास्तव ने कहा कि नेपाल की ओर से नक्शे का संशोधन एकतरफा फैसला है। नेपाल से संबंधित सभी सीमा विवाद वार्ता से निपटाए जाएंगे। हमें उम्मीद है कि नेपाल का नेतृत्व वार्ता को लेकर सकारात्मक रुख दिखाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed