{"_id":"573599604f1c1b7b3c9198e9","slug":"mea-said-we-know-where-is-dawood-ibrahim","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में दाऊद का ये है पता, डी-13, ब्लाक-4, क्लिफ्टॉन,कराची","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान में दाऊद का ये है पता, डी-13, ब्लाक-4, क्लिफ्टॉन,कराची
ब्यूरो/ अमर उजाला,नईल दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा, हम लगातार पाक से मांग रहे हैं दाऊद को
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा है कि भारत को इसकी जानकारी है कि देश का मुख्य वांछित अपराधी दाऊद इब्राहिम कहां है। भारतीय एजेंसियों के पास उसके बारे में सटीक जानकारी है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली ने इस्लामाबाद के साथ जानकारी साझा की है और हम लगातार पड़ोसी देश से उसे सौंपने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विकास स्वरूप ने कहा कि समाचार चैनल में दाऊद के बारे में जो बताया जा रहा है, वह सही है और भारत के दावे से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि दाऊद संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित अंतरराष्ट्रीय आतंकी है। वह भारत का एक भगोड़ा है और भारतीय जांच एजेंसियां उसे तलाश रही हैं। स्वरूप ने कहा कि हमारे पास पहले से ही दाऊद के ठिकाने के बारे में सूचना है।
विज्ञापन
एक भारतीय समाचार चैनल ने दावा किया है कि उसने दाऊद का पता-ठिकाना ढूंढ लिया है। चैनल के अनुसार दाऊद कराची शहर में डी-13, ब्लाक-4, क्लिफ्टॉन में रहता है। बताते हैं कि भारत ने दाऊद से जुड़े दस्तावेजों में पाकिस्तान को उसके पांच ठिकानों की जानकारी दी है। इनमें से कराची का यह पता भी एक है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दाऊद इब्राहिम 1993 में मुंबई में हुए विस्फोट का मुख्य सूत्रधार है। इसके बाद उसने पाकिस्तान के कराची शहर में शरण ले ली है। माना जाता है कि कराची से दाऊद अपने दुबई और भारत के कई शहरों में नेटवर्क चलाता है। दाऊद खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत में दहशत फैलाने में पाकिस्तान की सहायता करता है।