{"_id":"60e6ecd48ebc3e9ead72b5e2","slug":"mea-press-conference-afghanistan-visa-issue-nirav-modi-mehul-choksi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटवार: हाफिज सईद के घर के बाहर हमले पर विदेश मंत्रालय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आरोप लगाना पाक की आदत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पलटवार: हाफिज सईद के घर के बाहर हमले पर विदेश मंत्रालय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आरोप लगाना पाक की आदत
Thu, 08 Jul 2021 06:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 08 Jul 2021 06:07 PM IST
सार
विदेश मंत्रालय की ओर से गुरुवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कोरोना के चलते भारतीय यात्रियों पर लगे यात्रा प्रतिबंध, अफगानिस्तान में हालात आदि मुद्दों पर जानकारी दी। वहीं, लाहौर में हाफिज सईद के घर के पास हुए बम विस्फोट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराए जाने के दावे को लेकर बागची ने कहा कि पाकिस्तान का भारत पर आधारहीन आरोप लगाना कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
पाकिस्तान के एनएसए द्वारा लाहौर बम विस्फोट का जिम्मेदार भारत को बताए जाने पर अरिंदम बागची ने कहा, 'भारत के खिलाफ आधारहीन प्रोपेगंडा शुरू करना पाकिस्तान के लिए नया नहीं है। पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि वह इतनी ही ताकत के साथ अपनी स्थिति सुधारे और आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे।'
विज्ञापन
बागची ने आगे कहा कि जब आतंकवाद के मुद्दे पर बात होती है तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के बारे में अच्छी तरह से पता है। उन्होंने कहा कि यह किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने नेतृत्व ने स्वीकार किया है, जो ओसामा बिन लादेन जैसे कुख्यात आतंकवादियों को शहीदों के रूप में महिमामंडित करता है।
विज्ञापन
The international communities are well aware of Pakistan's credentials when it comes to terrorism. This is acknowledged by none other than its own leadership which continues to glorifiy terrorists like Osama Bin Laden as martyrs: MEA Spokesperson
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 8, 2021
मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि काबुल और कांधार में हमारे दूतावास चल रहे हैं। हम पूरी सतर्कता के साथ अफगानिस्तान में सुरक्षा हालात पर नजर बनाए हुए हैं और वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा की देखभाल भी कर रहे हैं।
वहीं, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी और नीरव मोदी को लेकर बागची ने कहा कि इनको लेकर चल रही कानूनी कार्यवाही में अभी कोई ताजा अपटेड नहीं है। हम इस पर नजर बनाए हुए हैं।
वीजा के मुद्दे पर मंत्रालय ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कोविड के सुधर रहे हालात के साथ देश प्रतिबंधों में ढील देंगे। उड़ानों को फिर से शुरू करने जैसे मुद्दे हमने विदेशी राजदूतों के सामने उठाए हैं। हम उन भारतीयों की सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं जिन्हें दुनिया के अन्य देशों में जाना है।
भारतीय राजदूत की ओआईसीसी के महासिचव से मुलाकात को लेकर मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमने बताया कि ओआईसीसी को सतर्क रहना चाहिए और निहित स्वार्थों द्वारा भारत विरोधी प्रचार के लिए मंच का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।