फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA: India and Pakistan exchanged list of nuclear installations and facilities

India-Pakistan: भारत और पाकिस्तान ने परमाणु ठिकानों की सूची का किया आदान-प्रदान, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

Mon, 01 Jan 2024 04:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 01 Jan 2024 04:02 PM IST
सार

India-Pakistan: भारत और पाकिस्तान ने नए साल के पहले दिन अपने परमाणु ठिकानों की सूची का आदान-प्रदान किया है। यह 33वीं बार है जब इस तरह की सूची राजनयिक चैनलों के जरिए एक-दूसरे को दी गई। 

विज्ञापन
MEA: India and Pakistan exchanged list of nuclear installations and facilities
भारत-पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान ने सोमवार को राजयिक चैनलों के जरिए परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया। दोनों देशों ने यह सूची निषेध संबंधी समझौते के तहत एक-दूसरे को दी है। नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच इस तरह की सूची का यह लगातार 33वां आदान-प्रदान है, पहली बार एक जनवरी 1992 को हुई थी। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

दोनों देशों के बीच यह परंपरा ऐसे समय में भी कायम है, जब उनके बीच संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकियों ने 2008 के मुंबई पर हमला किया था। जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई औपचारिक वार्ता नहीं हुई है। इन हमलों में 166 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, दोनों पक्षों के राजनीतिक नेतृत्व ने संपर्क फिर से शुरू करने के प्रयास किए। लेकिन, पाकिस्तान  स्थित समूहों के सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों ने इन प्रयासों को पटरी से उतार दिया। 2019 के पुलवामा हमले के बाद दोनों के बीच शत्रुता बढ़ गई। इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) को दोषी ठहराया गया था। 

विज्ञापन

हालांकि, पर्दे के पीछे दोनों देशों के बीच राजनयिक चैनलों से बातचीत चलती रही। तीसरे देश में दोनों देशों के खुफिया और सुरक्षा अधिकारियों की बैठक भी हुई, जिसके परिणामस्वरूप नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed