तालिबान संकट: भारतीयों की स्वदेश वापसी को लेकर बनाया गया विशेष अफगानिस्तान सेल
- भारत सरकार ने जारी किया अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर
- भारत अफगान सिख और हिंदू समुदायों के लोगों को भी निकालने की बात कह रहा है
- हेल्पलाइन नं और ईमेल आईडी- फोन नंबर: +919717785379, ईमेल: MEAHelpdeskIndia@gmail.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति अशरफ गनी अपने नागरिकों को छोड़कर देश से भाग जाने के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया है। काबुल की राजधानी तालिबान के हाथों में पड़ने के साथ, भारत सहित देश अपने नागरिकों और अन्य लोगों को अफगानिस्तान से निकालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया कि भारत ने तालिबान द्वारा देश पर नियंत्रण की स्थिति से निपटने और भारतीयों की स्वदेश वापसी लिए और संबंधित मामलों के समन्वय के लिए एक अफगानिस्तान सेल की स्थापना की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोमवार रात को सेल की स्थापना की घोषणा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत उन सिखों और हिंदुओं के प्रत्यावर्तन की सुविधा प्रदान करेगा जो युद्धग्रस्त देश छोड़ना चाहते हैं।
बागची ने ट्विटर पर कहा कि विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान से प्रत्यावर्तन और अन्य अनुरोधों के समन्वय के लिए एक विशेष अफगानिस्तान सेल की स्थापना की है। उन्होंने सेल तक पहुंचने के लिए संपर्क सूत्र भी दिया। कोई भी फंसा नागरिक इन नंबर पर कॉल कर सकता है। फोन नंबर: +919717785379, ईमेल: MEAHelpdeskIndia@gmail.com
#MEA has set up a Special Afghanistan Cell to coordinate repatriation and other requests from Afghanistan.
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) August 16, 2021
Pls contact :
Phone number: +919717785379
Email: MEAHelpdeskIndia@gmail.com@IndianEmbKabul
इससे पहले ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि भारत पहले से ही अफगान सिख और हिंदू समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। साथ ही कहा था जो हिंदू और सिख अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं उन्हें भारत को प्रत्यावर्तन की सुविधा प्रदान करेंगे।