{"_id":"5aa4c2f94f1c1b00768b4d4e","slug":"me-and-my-sister-forgive-the-killer-of-rajiv-gandhi-said-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं और मेरी बहन ने अपने पिता के हत्यारों को माफ कर दिया है: राहुल गांधी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मैं और मेरी बहन ने अपने पिता के हत्यारों को माफ कर दिया है: राहुल गांधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi on Demonetisation
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सिंगापुर-मलेशिया दौरा चर्चा में है। सिंगापुर में उन्होंने आईआईएम के एलुमनी छात्रों से मुलाकात की जहां कई मुद्दों पर खुलकर बात की। राजीव गांधी के हत्यारों पर बात करते हुए राहुल ने कहा कि मैं और मेरी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने हमारे पिता के हत्यारों का माफ कर दिया। छात्रों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ सालों तक हम काफी परेशान थे, इस घटना ने हमें अंदर तक झकझोर दिया था लेकिन किसी तरह, वक्त के साथ हमने अपने पिता के हत्यारों को माफ कर दिया।
विज्ञापन
सिंगापुर में राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्याओं को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि हमारे परिवार को पता था कि ये कीमत चुकानी पड़ सकती है। क्योंकि आप जब कोई स्टैंड लेते हैं तो बहुत सारी नकारात्मक शक्तियां आपके खिलाफ हो जाती हैं। आपकी जान पर भी खतरा होता है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि हमें पता था कि हमारे पिता मरने जा रहे हैं। हमें मालूम था कि मेरी दादी मरने जा रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि मेरी दादी ने मुझे बताया था कि वह मरने जा रही हैं। कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया गया है।
विज्ञापन
छात्रों से बात करते हुए राहुल ने कहा कि कारण चाहे जो भी हो, हमने अपने पिता के हत्यारों को माफ कर दिया। मुझे किसी भी तरह की कोई हिंसा पसंद नहीं है। इस मुद्दे को आज की राजनीति से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य की रणनीति के लिए वर्तमान के प्रश्नों का हल ढूंढना ही समाधान है। इन प्रश्नों के जवाब ढूंढने के लिए हमें जनता के बीच जाना होगा। उनसे चर्चा करके ही समाधान ढूंढा जा सकता है। राहुल ने कहा कि बीजेपी देश के महत्वपूर्ण सवालों पर सबको एक साथ नहीं रखना चाहती।
Congress President Rahul Gandhi interacted with IIM alumni in Singapore. #RGinSingapore #IIMChat https://t.co/bW8VRxwxWj
— Congress (@INCIndia) 10 March 2018