फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MCA moved SC against Bombay HC order on shifting of IPL matches

आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर एमसीए पहुंची सुप्रीम कोर्ट

Fri, 22 Apr 2016 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Apr 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
MCA moved SC against Bombay HC order on shifting of IPL matches
आईपीएल, पुणे - फोटो : PTI

महाराष्‍ट्र क्रिकेट एसोसिएशन बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने सुप्रीम कोर्ट जा रहा है जिसमे कहा गया था कि पानी की कमी से जूझने के चलते आईपीएल के सभी मैचों को महाराष्ट्र से बाहर कराया जाए। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट 25 अप्रैल को सुनवाई करेगा। 

विज्ञापन

 

इससे पहले बांबे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई को पुणे में एक मई को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले कराने की अनुमति दे दी है थी। इससे कुछ दिन पहले ही अदालत ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 30 अप्रैल के बाद होने वाले आईपीएल के सभी मैच सूखाग्रस्त महाराष्ट्र से बाहर कराने का फैसला दिया था।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति वीएम कनाडे और एमएस कर्णिक की खंडपीठ यह अनुमति बीसीसीआई महाप्रबंधक (खेल विकास) रत्नाकर शेट्टी की याचिका पर दी थी। उन्होंने कोर्ट से अपील की थी कि बीसीसीआई को एक मई को मैच पुणे में ही कराने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने 12 अप्रैल को फैसला दिया था कि 30 अप्रैल के बाद महाराष्ट्र में होने वाले आईपीएल के सभी मैच ट्रांसफर कर दिए जाएं। इसके बाद 13 मैच अन्य राज्यों को ट्रांसफर किए गए। शेट्टी ने याचिका में एक मई को होने वाला मैच पुणे में ही कराने की अनुमति मांगी थी और दलील दी थी कि एक दिन के भीतर मैच कहीं और कराने का बंदोबस्त संभव नहीं था।

पुणे को 29 अप्रैल को गुजरात लायंस के खिलाफ पुणे में खेलना है और बीसीसीआई और पुणे फ्रेंचाइजी के लिए एक मई को महाराष्ट्र के बाहर मैच शिफ्ट करना संभव नहीं था क्योंकि एक दिन में सारे इंतजाम नहीं किए जा सकते। कोर्ट ने बीसीसीआई की दलीलें सुनने के बाद अनुमति दे दी लेकिन कहा कि यह अपवाद है।


वहीं आईपीएल के मैच महाराष्ट्र से बाहर होने पर 100 करोड़ का नुकसान होने की बात बीसीसीआई के महासचिव अनुराग ठाकुर ने कही थी। आईपीएल के महाराष्ट्र में होने वाले मैच अब जयपुर में आयोजित किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed