फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MBBS doctor Hina Kumari took diksha to become a monk in Surat Gujarat

अरबपति पिता की गोल्ड मेडलिस्ट एमबीबीएस डॉक्टर बेटी हिना ने ली जैन भिक्षु की दीक्षा

Thu, 19 Jul 2018 08:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Updated Thu, 19 Jul 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
 MBBS doctor Hina Kumari took diksha to become a monk in Surat Gujarat
Hina Kumari
अरबपति पिता की एमबीबीएस डॉक्टर बेटी ने जैन भिक्षु की दीक्षा ग्रहण की है। हिना कुमारी नाम की इस बेटी ने सांसारिक सुखों को त्याग कर जैन भिक्षु बनने का फैसला किया। हिना ने सूरत में पूरे विधि विधान और जैन परंपरा के मुताबिक दीक्षा ग्रहण की। हिना कुमारी की अब नई पहचान साध्वी श्री विशारदमाला हो गई है। 28 साल की हिना ने अध्यात्मिक गुरु आचार्य विजय यशोवर्मा सुरेश्वरजी महाराज से दीक्षा ली है। 
विज्ञापन

 

 

 MBBS doctor Hina Kumari took diksha to become a monk in Surat Gujarat
Hina Kumari
बुधवार सुबह से शुरु हुआ दीक्षा समारोह का कार्यक्रम पूरे विधि विधान के साथ दोपहर में संपन्न हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। हिना के परिजनों का कहना है कि वह छात्र जीवन से ही आध्यात्मिकता की तरफ आकर्षित हो गई थीं। जब हिना ने यही बात अपने घर वालों को बताई की उसे सांसकारिक सुख छोड़कर आध्यात्म के रास्ते पर जाना है तो उनके परिवार वाले इस बात को लेकर राजी नहीं हुए। 

अहमदनगर यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडलिस्ट हिना पिछले एक दशक से अपने परिवार के सदस्यों को दीक्षा लेने के लिए मना रही थीं। लेकिन उनके परिजन ऐसा नहीं चाहते थे। हिना का मानना है कि सांसारिक जीवन छोड़कर जैन भिक्षु बनना सबके बस की बात नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed