{"_id":"5fb62935ec99de5c8e64e885","slug":"mbbs-bds-seats-to-be-reserved-for-children-of-covid-warriors-under-central-pool","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के कोटे से एमबीबीएस की पांच सीटें कोरोना योद्धाओं के बच्चों के लिए आरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार के कोटे से एमबीबीएस की पांच सीटें कोरोना योद्धाओं के बच्चों के लिए आरक्षित
Thu, 19 Nov 2020 01:45 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन
- फोटो : ANI
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए सेंट्रल पूल के तहत एमबीबीएस/बीडीएस सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन और नामांकन के दिशा-निर्देशों में एक नई श्रेणी का एलान किया है। इस श्रेणी को 'वार्ड्स ऑफ कोविड वॉरियर्स' नाम दिया गया है। सेंट्रल पूल के तहत आने वाली सीटों पर इस श्रेणी के जरिए उन उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा, जिनके माता-पिता की मौत कोरोना मरीजों के इलाज के दौरान हुई।
विज्ञापन
Five Central Pool MBBS seats have been reserved for this category for the academic year 2020-21. https://t.co/kCe5PNXttt
— ANI (@ANI) November 19, 2020विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, 'यह उन सभी कोरोना वॉरियर्स के बलिदान का सम्मान करेगा, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा की। कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले कोरोना वॉरियर्स के बच्चों के लिए सेंट्रल पूल के तहत सीटें आरक्षित होंगी।'
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य कोरोना वॉरियर्स द्वारा मरीजों के उपचार और प्रबंधन में किए गए महान योगदान को सम्मानित करना है। वर्ष 2020-21 के लिए इस श्रेणी के तहत पांच केंद्रीय पूल एमबीबीएस सीटें आरक्षित की गई हैं।
हर्षवर्धन ने कहा, '90 से लेकर 99 फीसदी तक कोरोना से सिर्फ सावधानी बरतते हुए बचा जा सकता है। आप इस घातक वायरस से छोटी सावधानियां बरतते हुए खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, जैसे अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हाथ से सफाई का ध्यान रखना।'