{"_id":"5dac65358ebc3e93c202d072","slug":"mayor-sadiq-khan-refuses-to-protest-against-india-in-london-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर लंदन में भारत के खिलाफ प्रदर्शन को मेयर की 'ना', कहा- रद्द करो कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिवाली पर लंदन में भारत के खिलाफ प्रदर्शन को मेयर की 'ना', कहा- रद्द करो कार्यक्रम
Sun, 20 Oct 2019 07:16 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 20 Oct 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
सादिक खान (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर मुद्दे को लेकर अगले रविवार यानी दिवाली पर लंदन में भारत के खिलाफ पैदल मार्च निकालने के कार्यक्रम की मेयर सादिक खान ने हवा निकाल दी है। पाकिस्तानी मूल के सादिक खान ने आयोजकों और इसमें भाग लेने वाले लोगों से इस रैली को रद्द करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि यह विरोध रैली लंदन में लोगों को बांट सकती है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक डाउनिंग स्ट्रीट के पास रिचमंड टैरेस से लंदन में भारतीय दूतावास तक पांच से 10 हजार लोगों ने रैली निकालने की योजना बनाई है। भारतीय मूल के लंदन असेंबली सदस्य नवीन शाह के पत्र के जवाब में मेयर खान ने कहा, 'मैं दिवाली के पावन अवसर पर इस विरोध मार्च को पूरी तरह से खारिज करता हूं। इस दिन भारतीय दूतावास में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा होगा।'
विज्ञापन
मेयर सादिक खान ने आगे कहा कि ऐसे समय में जब लंदनवासियों को एकजुट होने की जरूरत है, यह मार्च लोगों को आपस में बांटेगा। इस वजह से मैंने आयोजकों को बुलाकर इस रैली को रद्द करने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका सिटी हॉल आफिस स्कॉटलैंड यार्ड के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
प्रतिबंध लगाना हाथ में नहीं
विरोध रैली पर प्रतिबंध लगाने के निवेदन पर सादिक खान ने कहा कि यह शक्ति गृह सचिव के पास है, उनके पास नहीं। वह इस पत्र को गृह सचिव प्रीति पटेल, मेट्रोपोलिटन पुलिस आयुक्त क्रेसिडा डिक को भी भेज रहे हैं ताकि वे इस रैली को लेकर उनकी चिंता को समझ सकें।
हिंसक घटना की याद दिलाई
नवीन शाह ने अपने पत्र बीते 15 अगस्त को भारतीय मिशन के बाहर हुई हिंसक घटना की भी याद दिलाई। उस समय ब्रिटिश पाकिस्तानी और अलगाववादी समूह के लोगों ने भारतीयों के समूह से हाथापाई करने की कोशिश की थी।