फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mayawati named in forbes among the worlds 100 Powerful Women on this day 28th august

मायावती को फोर्ब्स ने दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में किया था शुमार, जानिए आज का इतिहास

Tue, 28 Aug 2018 02:11 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Aug 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
Mayawati named in forbes among the worlds 100 Powerful Women on this day 28th august
मायावती (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

साल के आठवें महीने का 28वां दिन उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को हमेशा याद रहने वाला है, क्योंकि यही वह दिन है जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स’ ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शुमार किया था। 

विज्ञापन

 

28 अगस्त की तारीख में इतिहास में दर्ज देश दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

 

1600 : मुग़लों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।

 

1845 : प्रसिद्ध पत्रिका साइंटिफिक अमरीकन का पहला संस्करण छपा।

 

1858 : उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटेन के विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म।

 

1896 : प्रसिद्ध उर्दू शायर फ़िराक़ गोरखपुरी का जन्म। 1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।

विज्ञापन

 

1914 : पहला विश्व युद्ध शुरू।

 

1916 : प्रथम विश्वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।

 

1922 : जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।

 

1924 : जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ असफल विद्रोह में हजारों लोगों की मौत।

 

1956 : इंग्लैड ने क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को हटाकर एशेज श्रृंखला पर कब्जा जमाया।

 

1972 : साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीय करण बिल पारित।

 

1984 : सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

 

1986 : भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी।

 

1990 : ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया।

 

1992 : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरिअर की शुरूआत की।

 

1996 : इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।

 

1999 : मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ मुठभेड़ में शहीद।

 

2008 : अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed