फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   May have to stop paying GST if Centre doesnt clear states dues Mamata

West Bengal: ममता बनर्जी की केंद्र को चुनौती, बोलीं- अगर राज्य का बकाया नहीं चुकाया तो GST देना बंद कर देंगे

Tue, 15 Nov 2022 04:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 15 Nov 2022 04:45 PM IST
सार

आदिवासी बहुल जिला झारग्राम में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि केंद्र को राज्य का बकाया चुकाना चाहिए या सत्ता छोड़ देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र मनरेगा के तहत फंड को जारी नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
May have to stop paying GST if Centre doesnt clear states dues Mamata
झारग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ट्विटर/एआईटीसी

विस्तार

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र को चेतावनी लहजे में मंगलवार को कहा, अगर केंद्र ने राज्य का बकाया नहीं चुकाया तो हम भी जीएसटी का भुगतान रोक सकते हैं।  भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ममता ने कहा, केंद्र को या तो राज्यों का बकाया चुकाना चाहिए या सत्ता छोड़ देनी चाहिए। केंद्र पर मनरेगा की राशि जारी नहीं करने का आरोप लगाते हुए आदिवासियों से सड़कों पर उतर विरोध करने का आह्वान किया। अपने वित्तीय बकाया के भुगतान के लिए क्या हमे केंद्र के सामने भीख मांगनी पड़ेगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद ममता बनर्जी बेलपहाड़ी इलाके में पहुंची और गांव की आदिवासी महिलाओं से मिलीं। आदिवासी महिलाओं ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि उन लोगों को दो किलोमीटर दूर से पैदल चलकर पीने का पानी लाना पड़ता है। उनके इलाके में पेयजल की भीषण समस्या है। इसके साथ ही महिलाओं ने कहा कि सरकारी योजना के घर नहीं मिल रहे हैं। इसके बाद ममता ने इसके लिए केंद्र को दोषी ठहराया। उन्होंने साथ ही आश्वस्त किया कि सभी घरों में साल 2024 तक पीने के पानी की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन

 


चाय की दुकान पर अचानक रोकी कार, बच्चों में बांटीं टॉफी
झारग्राम में सभा के बाद ममता सर्किट हाउस जाते समय सड़क के किनारे एक चाय-नाश्ते की दुकान पर अचानक रुकीं। यहां उन्होंने दुकानदार के साथ मिलकर चप बनाया और वहां मौजूद लोगों में इसे बांटी। इस दौरान ममता ने बच्चों में टॉफी भी बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed