फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   may 9 big news all day long update on amarujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 09 May 2019 06:41 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 09 May 2019 06:41 AM IST
विज्ञापन
may 9 big news all day long update on amarujala

चारधाम यात्रा 2019: ब्रह्मवेला में खुले भगवान केदारनाथ के कपाट

विज्ञापन


आज ब्रह्मवेला में प्रात: 5 बजकर 35 मिनट पर भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खुल गए। इस बाबत श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं।

पढें पूरी खबर..
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव 2019: 23 मई को नतीजे आने में इसलिए होगी देरी..

चुनाव आयोग ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे 23 मई को घोषित होंगे, लेकिन इसमें चार से पांच घंटे की देरी हो सकती है। इसकी वजह है ईवीएम के वोटों से वीवीपैट का मिलान किया जाना। उपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि ईवीएम और वीवीपैट के वोटों का मिलान करने में कुछ वक्त लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढें पूरी खबर..



आज मोदी की तीन और शाह की चार विजय संकल्प सभाएं, आखिरी दो चरणों में झोंकी ताकत

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के बचे दो चरणों के लिए और अधिक ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को तीन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चार विजय संकल्प सभाएं करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित भाजपा के अन्य नेताओं की सभाएं भी तय की गई हैं। 

पढें पूरी खबर..


अमेरिका में मिलीं भारत से चोरी प्राचीन धरोहरें, वापस लाने की तैयारी

देश के अलग-अलग हिस्सों से चोरी की गईं प्राचीन भारतीय कलाकृतियां अमेरिका के संग्रहालयों से लेकर वहां के घरों तक की शोभा बढ़ा रही हैं। तस्करी के जरिए अमेरिका पहुंची ऐसी करीब 100 प्राचीन कलाकृतियों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने वापस भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये मूर्तियां ईसा पूर्व दूसरी सदी से लेकर 12वीं सदी तक के इतिहास से जुड़ी हुई हैं।

पढें पूरी खबर..


जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी शैंपू की बिक्री पर यूपी में रोक

मशहूर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी शैंपू में सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले रासायनिक तत्व फॉर्मेल्डिहाइड पाए जाने पर प्रदेश में इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण (एफएसडीए) की टीम ने बुधवार को कंपनी के लखनऊ स्थित सेंट्रल स्टोर में छापा मारकर कंपनी के उत्पादों के सात और नमूने लिए हैं। बृहस्पतिवार से पूरे प्रदेश में कंपनी के उत्पादों की जांच की जाएगी।

पढें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed