{"_id":"5cde0adabdec22070c090712","slug":"may-17-big-news-all-day-long-update-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Fri, 17 May 2019 06:44 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 17 May 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षात्कार: मोदी बोले- दीदी बदले की धमकी देती हैं... महामिलावटी उनके गुंडाराज का बचाव भी करते हैं
लोकसभा के महासंग्राम के आखिरी चरण से पहले पश्चिम बंगाल में हिंसा और अराजकता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की ममता सरकार पर तीखा हमला बोला है तो कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों को भी घेरा। उन्होंने दो टूक कहा कि दीदी खुलेआम बदला लेने की धमकी देती हैं। महामिलावटी तो ऐसे हैं, जो उनके गुंडाराज का भी बचाव करते हैं। चुनाव प्रचार अभियान के बीच पीएम मोदी ने टीम अमर उजाला के विभिन्न मुद्दों से जुड़े सवालों के जवाब दिए।
पढ़ें पूरी खबर-
शारदा चिट फंड मामले में कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त पर फैसला आज
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सीबीआई की उस अर्जी पर फैसला सुनाएगा, जिसमें शारदा चिट फंड घोटाले में कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को गिरफ्तारी से मिले अंतरिम संरक्षण को निष्प्रभावी करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर-
इंस्टीट्यूट के मैनेजर ने छात्रों से 8 करोड़ ठगे, फर्जी सर्टिफिकेट देकर अपने खाते में जमा कराए पैसे
पॉश साउथ एक्स इलाके में एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट के सेंटर मैनेजर ने सैकड़ों छात्रों से 8 करोड़ से ज्यादा रुपये ठग लिए। आरोपी ने इंस्टीट्यूट के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर फीस पैसे अपने खाते में जमा करा लिए और छात्रों को फर्जी सर्टिफिकेट थमा दिए। इंस्टीट्यूट मालकिन ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में की है।
पढ़ें पूरी खबर-
बार कोटे से सिविल जज को जिला जज बनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वकीलों के कोटे(बार कोटा) से सिविल जज को जिला जज नहीं नियुक्त किया जा सकता। शीर्ष अदालत ने इस संबंध में और कोई अंतरिम आदेश देने से इनकार दिया। न्यायमूर्ति अरूण कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा की पीठ ने कहा कि यह जरूर है कि अंतरिम आदेश के जरिए कुछ मामलों में बार कोटे से सिविल जजों को जिला जज नियुक्त किया गया है लेकिन अब हम भविष्य में और इस तरह की नियुक्ति की इजाजत नहीं दे सकते।
पढ़ें पूरी खबर-
गाय को बचाने में संघ प्रमुख भागवत के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त
संघ प्रमुख मोहन भागवत के काफिले में शामिल एक एसयूवी कार बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में हादसे का शिकार हो गई। एसयूवी में सवार भागवत की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ का एक जवान घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, भागवत चंद्रपुर से नागपुर जा रहे थे।