{"_id":"5cdcb6a7bdec22075a3bd652","slug":"may-16-big-news-all-day-long-update-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Thu, 16 May 2019 06:32 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 16 May 2019 06:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका में देशव्यापी कर्फ्यू दो दिन बाद हटा, मुस्लिम विरोधी दंगों में 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रीलंका के हालात अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। ईस्टर पर हुए सिलसिलेवार आत्मघाती हमलों के बाद मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भड़की हिंसा के बाद लगाया गया देशव्यापी कर्फ्यू बुधवार सुबह को हटा लिया गया। सरकार ने सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए सोमवार को कर्फ्यू लगाया था। हालांकि संवेदनशील इलाकों में रात 7 बजे से सुबह 4 बजे तक के लिए फिर कर्फ्यू लगा दिया गया। इस बीच पुलिस ने मुस्लिम विरोधी दंगों के लिए 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।
पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
गाजियाबाद समेत दिल्ली और यूपी के सात स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी
मेरठ, शामली, निजामुद्दीन और गाजियाबाद समेत दिल्ली और यूपी के सात स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार को एक पत्र पुराना गाजियाबाद स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। पत्र मिलते ही अलर्ट जारी कर दिया गया। वहीं एसएसपी को भी बम धमाके की धमकी भरा ई-मेल मिला है। एसएसपी ने भीड़ भरे बाजारों में भी सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर..
कौन है ये शख्स...जो करीबी होने का दावा कर ‘बेच’ रहा मुख्यमंत्री का नाम? सुनिए ऑडियो...
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिनकी छवि किसी भी तरह के दबाव के आगे बिना किसी तार्किक वजह के नहीं झुकने की है, उनका करीबी होने का दावा करने वाला एक शख्स उनसे कुछ भी करवा लेने का दम भरता है।
पढ़ें पूरी खबर..
बंगाल में बवाल से सियासी उबाल, ममता को विपक्षी नेताओें का साथ
प. बंगाल में हुई हिंसा से सियासी माहौल अचानक गरमा गया है। हिंसा के लिए भाजपा और तृणमूल एक-दूसरे को दोषी ठहराने में जुटे हैं। इस बीच, तमाम विपक्षी दल इस मसले पर प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को समर्थन देते हुए चुनाव आयोग और भाजपा पर हमलावर हो रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
अमरनाथ यात्रा के साथ पहुंचेगा मानसून, आज 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार
रियासत में अमरनाथ यात्रा के साथ मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। जुलाई के पहले हफ्ते मानसून दस्तक दे सकता है। यात्रा के लिए मानसून चुनौती रहता है। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर कई बार मौसम खराब रहने से यात्रा में खलल पड़ा है। हालांकि मौसम की स्टीक जानकारी लेने के लिए यात्रा के दौरान अत्याधुनिक मौसम यंत्र स्थापित किए जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर..