फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   May 1 Gujarat and Maharashtra celebrating Foundation Day both states were formed on this day

एक मई: स्थापना दिवस मना रहे गुजरात और महाराष्ट्र, आज ही के दिन दोनों राज्यों का हुआ था गठन

Sat, 01 May 2021 12:28 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/गांधीनगर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 01 May 2021 12:28 PM IST
सार

भारत के स्वतंत्र होने के समय गुजरात बॉम्बे प्रदेश का अभिन्न अंग था, लेकिन एक मई 1960 के दिन इसे बॉम्बे प्रदेश से विभाजित कर दिया गया। ऐसे में गुजरात और महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ और तब से ही हर साल एक मई को गुजरात व महाराष्ट्र अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाते आए हैं। 

विज्ञापन
May 1 Gujarat and Maharashtra celebrating Foundation Day both states were formed on this day
महाराष्ट्र, गुजरात दिवस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात और महाराष्ट्र के लिए एक मई का दिन बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन दोनों ही राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जाता है। दरअसल, भारत के स्वतंत्र होने के समय गुजरात बॉम्बे प्रदेश का अभिन्न अंग था, लेकिन एक मई 1960 के दिन इसे बॉम्बे प्रदेश से विभाजित कर दिया गया। ऐसे में गुजरात और महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ और तब से ही हर साल एक मई को गुजरात व महाराष्ट्र अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाते आए हैं। 

विज्ञापन


कोरोना काल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नहीं होगा आयोजन
इस दिन भव्य परेड, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के जरिये लोगों को ये राज्य अपनी-अपनी संस्कृति, परंपरा और इसके गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराते हैं। हालांकि, इस साल कोरोना महामारी के कारण ऐसे कोई भी आयोजन नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट
इधर, गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शनिवार को कोविड-19 के खिलाफ दोनों राज्यों की लड़ाई में सफलता व लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।उन्होंने ट्वीट के जरिये कहा, ‘आज गुजरात और महाराष्ट्र का स्थापना दिवस है। दोनों ही राज्यों में देश के विकास में ऐतिहासिक योगदान देने वाले उत्कृष्ट लोगों के घर हैं। कामना करता हूं कि दोनों ही राज्य कोरोना के खिलाफ जंग जीतें और वहां के लोग स्वस्थ रहें।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 


मजदूर दिवस भी मना रहा देश

उल्लेखनीय है कि आज मजदूर दिवस भी है। भारत में एक मई 1923 को लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने मद्रास (चेन्नई) में मजदूर दिवस की शुरुआत की थी। इसका नेतृत्व वामपंथी व सोशलिस्ट पार्टियां कर रही थीं। पहली बार लाल रंग का झंडा मजदूरों की एकजुटता और संघर्ष के प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। तब से हर साल भारत में यह दिन मनता है। कई राज्यों में 1 मई को अवकाश होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed