Mauritius PM: मॉरीशस के पीएम ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि; राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात
बीते नौ सितंबर को भारत दौरे पर पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री बीते लगभग एक हफ्ते में कई जगहों का दौरा कर मंगलवार को दिल्ली लौटे। दिल्ली आने के बाद उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
विस्तार
Prime Minister Navinchandra Ramgoolam of Mauritius called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan.
Both leaders agreed that the relations between our two countries are unique, rooted in our shared history, language, culture, and values. The President expressed… pic.twitter.com/sYu0r9JaoE— ANI (@ANI) September 16, 2025विज्ञापन
बीते नौ सितंबर को भारत दौरे पर पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री बीते लगभग एक हफ्ते में कई जगहों का दौरा कर मंगलवार को दिल्ली लौटे। दिल्ली आने के बाद उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रामगुलाम ने राजघाट में आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए।
इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि दोनों देशों के बीच संबंध अद्वितीय हैं और हमारे साझा इतिहास, भाषा, संस्कृति और मूल्यों पर आधारित हैं। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री रामगुलाम के व्यापक नेतृत्व अनुभव से भारत-मॉरीशस के दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंध आने वाले समय में और भी मजबूत होंगे। इसके बाद मॉरीशस के पीएम ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।
Congress parliamentary party chairperson Sonia Gandhi and Leader of the Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi called on Prime Minister Navinchandra Ramgoolam of Mauritius in New Delhi.
— ANI (@ANI) September 16, 2025
(Source: AICC) pic.twitter.com/i7XIvAHlSo
ब्रह्मर्षि आश्रम कार्यक्रम में शामिल हुए
दिल्ली पहुंचने से पहले मॉरीशस के पीएम आंध्र प्रदेश के तिरुपति में तिरुमाला मंदिर के दर्शन किए। वे ब्रह्मऋषि आश्रम के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। आश्रम के सिद्ध गुरु सिद्धेश्वर ब्रह्मास्मि गुरुदेव स्वामी ने उन्हें राष्ट्रपिता जैसा बताया। उनकी सादगी और नेतृत्व की सराहना करते हुए सिद्ध गुरु ने कहा, मॉरीशस में यह संस्था 1,000 मिलियन डॉलर का निवेश कर शिक्षा व विकास में योगदान करेगी। स्वामी ने कहा कि रामगुलाम मॉरीशस के संस्थापक हैं, जिन्हें राष्ट्रपिता की तरह सम्मान दिया जा सकता है। उन्होंने उनकी सादगी और नम्रता की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी का आगमन सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री रामगुलाम ने इसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक जुड़ाव बताते हुए कहा कि वे लंबे समय से इस यात्रा का इंतजार कर रहे थे।
स्वागत समारोह में पीएम रामगुलाम ने अपनी यात्रा के महत्व और स्वामी के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बताया। रामगुलाम ने कहा कि बीते साल सितंबर में चार लोग मेरे घर आए थे। मैंने उन्हें संसद सत्र के दौरान देखा था। कुछ लोगों ने कहा कि स्वामी भारत से आए हैं और मुझे उनसे मिलना चाहिए और यह महत्वपूर्ण है। यहां का पूरा हिंदू समुदाय उन्हें जानता है। मैंने उनसे कहा था कि मैं भी धर्म और प्रार्थना के लिए दूसरों की तरह कतार में लगूंगा। मैं भारत जाऊंगा। अब मैं यहां हूं।