{"_id":"5d1b83518ebc3e3cec4fe4c0","slug":"matter-of-mahatma-gandhi-s-picture-on-the-bottle-of-liquor-in-israel-raised-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में उठा शराब की बोतल पर महात्मा गांधी का फोटो छापे जाने का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा में उठा शराब की बोतल पर महात्मा गांधी का फोटो छापे जाने का मामला
Tue, 02 Jul 2019 09:46 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 02 Jul 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
इजराइल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र वहां के एक शराब के ब्रांड बोतल में छापने का मामला मंगलवार को राज्यसभा में उछला। जिसपर सभापति वैंकेया नायडू ने विदेश मंत्री जयशंकर को निर्देश दिए कि इस संबंध में तत्काल उपयुक्त कार्रवाई करें। यदि आवश्यक हो तो मामला उठाने वाले सदस्य को बुलाकर इस संबंध में जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन
शून्यकाल में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ये मामला उठाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता जीवन भर नशाबंदी के खिलाफ लड़े और उनका फोटो शराब की बोतल पर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसा करने वाले इजराइल की कंपनी माकाई ब्रेवरी है। इसकी शिकायत केरल के गांधी मेमोरियल की ओर से इजराइल के प्रधानमंत्री से की गई है।
विज्ञापन
अमित शिमोनी नामक व्यक्ति ने अपनी एक वेबसाइट बनाई है जिसमें गांधी को विकृत रूप में दिखाया जा रहा है। उन्होंने इसी से जोड़ते हुए देश में गोडसे जिंदाबाद के नारे और गांधी की फोटो पर गोली चलाए जाने जैसी घटनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस मामले से देश के लोगों का सिर शर्म से झुक जाएगा।
विज्ञापन
इस विषय में कई सांसदों ने समर्थन जताया। विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि एक ओर हम महात्मा गांधी का 150वां जन्म दिवस मनाने जा रहे हैं। ऐसे में ऐसी घटना देखने में आएगी तो ये पूरे देश के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि सभापति जी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार को निर्देश दें कि इस तरह की कंपनी को भारत में एंट्री पर पाबंदी होनी चाहिए।