फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mathura : Two children died from drinking milk at school , 28 ill

मथुरा: स्कूल में दूध पीने से दो बच्चों की मौत, 28 बीमार

Thu, 05 May 2016 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
 Mathura : Two children died from drinking milk at school , 28 ill
- फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित रिफाइनरी क्षेत्र थानान्तर्गत दो बच्चों की मौत फूज प्वाइंजनिंग से हो गई है, जबकि 28 के बीमार होने की खबर है। रिफाइनरी क्षेत्र स्थित कांशीराम कालोनी के बच्चे डायट स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी में पढ़ते हैं। घरवालों का आरोप है कि बुधवार के दिन बच्चों को मिड डे मील का दूध बांटा गया था इसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन


उल्टी दस्त होने पर उन्हें पास के ही स्वर्ण जयंती अस्पताल ले जाया गया और वहां से रेफर करने के बाद बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 5 वर्षीय जीशान पुत्र जाफर और 4 वर्षीय कीर्ति पुत्री पूरन की मौत हो गई। इस घटना में करीब 28 अन्य बच्चे बीमार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन





इस मामले में जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार के अनुसार कॉलोनी की टंकी का पानी भी खराब हो सकता है। जिलाधिकारी ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं एसीएमओ सज्जन कुमार ने कहा है कि इस मामले की जांच भी कराई जा रही है और इसकी वजह कुछ और भी सामने आ सकती है। इस घटना के बाद कांशी राम कॉलोनी स्थित पानी की टंकी को सील कर दिया गया है साथ ही साथ इलाके में बिक रही आइसक्रीम आदि की भी जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed