फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mata Vaishno Devi temple is now reopen for devotees with full sanitization and sop

आज से माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू, श्रद्धालु बोले- बहुत अच्छे से कराये जा रहे हैं दर्शन

Sun, 16 Aug 2020 01:25 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कटरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कटरा Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 16 Aug 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi temple is now reopen for devotees with full sanitization and sop
माता वैष्णो देवी - फोटो : ANI

आज से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कपाट खुल गए हैं। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि आज से भक्तों के लिए माता का दरबार खुल गया है। हालांकि इसके लिए भक्तों को सख्त नियमों का पालन करना होगा।

विज्ञापन

 

रमेश कुमार ने बताया कि पहले हफ्ते में माता के दर्शन के लिए केवल 2,000 लोगों को ही आने की अनुमित है। जिसमें जम्मू-कश्मीर के 1,900 और बाहर के राज्यों के 100 लोग ही शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि रेड जोन से केवल वही यात्री माता के दर्शन करने के लिए आ सकते हैं, जिनके पास कोविड-19 का नेगेटिव सर्टिफिकेट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन करके आए एक दर्शनार्थी ने बताया कि माता के बहुत अच्छे से दर्शन कराए जा रहे हैं। दर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, सेनिटाइजेशन और बाकी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। पूरी यात्रा में तीन बार थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
 


बता दें कोरोना वायरस महामारी की वजह से माता वैष्णो देवी के दर्शन पर रोक लगा दी गई थी। 18 मार्च से से माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं पर रोक लग गई थी लेकिन अब पांच महीने बाद एक बार फिर माता के भक्त उनके दर्शन कर सकेंगे और इस बीच पूरी तरह से सफाई और सेनिटाइजेशन का ध्यान रखा जा रहा है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। रमेश कुमार ने बताया कि यात्रा शुरू करने से पहले यात्री के फोन में आरोग्य सेतु एप का होना जरूरी है और पूरी यात्रा के दौरान चेहरे पर मास्क लगाना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed