{"_id":"5c165ae4bdec225542063f71","slug":"mastercard-will-start-eradicating-information-from-foreign-servers","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी सर्वर से भारतीयों की सूचनाएं मिटाने की तैयारी में मास्टरकार्ड, डाटा की सुरक्षा पर खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेशी सर्वर से भारतीयों की सूचनाएं मिटाने की तैयारी में मास्टरकार्ड, डाटा की सुरक्षा पर खतरा
Sun, 16 Dec 2018 07:32 PM IST
पूजा मेहरोत्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूजा मेहरोत्रा
Updated Sun, 16 Dec 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्ड पेमेंट क्षेत्र की प्रमुख वैश्विक कंपनी मास्टरकार्ड ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के समक्ष प्रस्ताव रखा कि वह एक नियत तारीख से अपने वैश्विक सर्वर में से भारतीय कार्डधारकों का डाटा हटाना शुरू करेगी। लेकिन साथ में चेताया भी कि समय के साथ इससे बचाव व सुरक्षा भी कमजोर हो सकती है। मास्टर कार्ड के दक्षिण एशिया के लिए भारत व डिवीजन प्रेसिडेंट पौरुष सिंह ने कहा कि कंपनी 200 से अधिक देशों में संचालन कर रही है और वैश्विक सर्वर से डाटा हटाने की मांग किसी अन्य देश द्वारा नहीं की गई है।
विज्ञापन
आरबीआई ने इस वर्ष अप्रैल में नए मानक जारी किए थे, जो 16 अक्तूबर से लागू हुए थे। इनके अनुसार पेमेंट कंपनियों को भारतीयों से जुड़ी सभी लेनदेन संबंधी जानकारी सिर्फ देश के कंप्यूटरों में रखी जाए।
विज्ञापन
मास्टरकार्ड ने कहा आरबीआई के मानकों के अनुसार भारतीयों का सभी नया डाटा कंपनी के पुणे आधारित तकनीक केंद्र में रखा जा रहा है। सिंह ने कहा कि हमने कार्ड नंबर, लेनदेन की जानकारी समेत भारतीयों का सारा डाटा सभी जगह से हटाने का प्रस्ताव आरबीआई के समक्ष रखा है।
विज्ञापन
भारतीयों का डाटा अब सिर्फ देश में रखा जाएगा। हम बाकी सभी जगह से यह डाटा जल्द ही हटाना शुरू करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ने आरबीआई को डाटा हटाने के प्रभाव की भी जानकारी दे दी है।