फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Massive Fire Breaks Out In Jorhat Assam News updates

Assam: जोरहाट के चौक बाजार में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा दुकानें जलकर राख

Fri, 17 Feb 2023 12:54 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 17 Feb 2023 12:54 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार, रात लगभग नौ बजे एटी रोड स्थित चौक बाजार में आग लगी और देखते ही देखते 100 से ज्यादा दुकानों को अपनी आगोश में ले लिया। आग की भयानक लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं।

विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out In Jorhat Assam News updates
Fire In Jorhat - फोटो : ANI

विस्तार

असम के जोरहाट जिले के चौक बाजार इलाके में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा दुकानों से जलकर राख हो गई हैं। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, रात लगभग नौ बजे एटी रोड स्थित चौक बाजार में आग लगी और देखते ही देखते 100 से ज्यादा दुकानों को अपनी आगोश में ले लिया। आग की भयानक लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दमकल की 25 गाड़ियां जोरहाट शहर के बीचोबीच स्थित चौक बाजार में लगी आग को बुझाने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि एक दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का संदेह है। उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद भीड़भाड़ वाले बाजार में तेजी से फैल गई।

पुलिस ने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, क्योंकि सभी दुकानें बंद थीं और मालिक और कर्मचारी अपने घरों के लिए रवाना हो गए थे। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों में आग लगी है, उनमें ज्यादातर कपड़े और किराना की दुकानें थीं। अधिकारियों ने कहा कि भीषण आग पर काबू पाने के लिए आस-पास के शहरों से अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को लाया गया था।


संकरी सड़क होने के कारण दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने हुई देरी
वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि संकरी सड़कें होने के कारण दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में मुश्किल हो रही थी। पुलिस ने कहा कि आग बुझाने के बाद ही नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें, पिछले साल दिसंबर में जोरहाट के मारवाड़ी पट्टी इलाके में भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed