{"_id":"57a919df4f1c1bc80aee4841","slug":"maruti-cars-will-ship-from-varanasi-to-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के जहाज से वाराणसी से कोलकाता जाएंगी मारुति कारें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पानी के जहाज से वाराणसी से कोलकाता जाएंगी मारुति कारें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Aug 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी और कोलकाता के बीच आगामी शुक्रवार से जलमार्ग से ढुलाई शुरू हो जाएगी। उस दिन केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी दो जहाजों को हरी झंडी दिखा कर हल्दिया बंदरगाह के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय जहाजरानी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय जल मार्ग संख्या एक पर वाराणसी से हल्दिया के बीच 12 अगस्त से पानी के जहाज के जरिए माल परिवहन शुरू हो रहा है। उस दिन दो जहाजों को कोलकाता के लिए रवाना किया जाएगा। उनमें से एक जहाज में मारुति कंपनी की कारें जबकि दूसरे जहाज में भवन निर्माण से जुड़ी सामग्री लदी होंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जलमार्ग के जरिए परिवहन होने से सड़क मार्ग के मुकाबले ढुलाई लागत 50 फीसदी से भी ज्यादा घट जाएगी। इस समय एक टन माल ढोने में प्रति किलोमीटर किराया सड़क मार्ग से 2.50 रुपये, रेल मार्ग से 1.36 रुपये और जल मार्ग से ढुलाई पर 1.06 रुपये पड़ता है।
विज्ञापन
मतलब, सड़क मार्ग के मुकाबले जल मार्ग में किराए में 50 फीसदी से भी ज्यादा की बचत होती है। इसके अलावा जलमार्ग से ढुलाई में प्रति टन किलोमीटर ईंधन की खपत भी काफी घट जाती है जो कि पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी बेहतर है।
शुक्रवार को ही वाराणसी में मल्टीमॉडल टर्मिनल के पहले चरण की परियोजना का भी शिलान्यास किया जाएगा। 169 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। वहां रेल, सड़क और जलमार्ग, तीनों से कनेक्टिविटी होगी।