फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   martyr manjeet singh family asks for revenge as tension escalates at loc

शहीद मनदीप की पत्नी की सरकार से अपील, पाकिस्तान को समझा दो या फिर मिटा दो

Sat, 29 Oct 2016 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Oct 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
martyr manjeet singh family asks for revenge as tension escalates at loc
शहीद मनदीप की पत्नी - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से हो रही लगातार फायरिंग से पूरे देश में गुस्सा है। शहीद जवान मनदीप की पत्नी ने मोदी सरकार से निवेदन करते हुए कहा, "वो पाक को समझा दें, समझे तो ठीक वर्ना उसे खत्म कर दें। कम से कम रोज-रोज सभी की दिवाली काली नहीं होगी।"अपने वीर पति की शहादत पर गर्व करते हुए कहा कि सभी शहीद जवानों को उनका सलाम है। उनके पति वास्तव में बहादुर थे।

विज्ञापन


शहीद मनदीप के भाई संदीप सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'खून का बदला खून है। एक सिर के बदले दस सिर काटने चाहिए।' वह सेना में अपने भाई की जगह लेना चाहते हैं।
विज्ञापन

शोक में डूबा मनदीप का परिवार

martyr manjeet singh family asks for revenge as tension escalates at loc

आपको बता दें कि शुक्रवार रात LOC पर कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान भारत के मनदीप शहीद हो गए। शहीद जवान से साथ आतंकवादियों ने बर्बरता करते हुए शरीर को क्षत-विक्षत कर छोड़ दिया। 27 साल के मनदीप सिंह जम्मू-कश्मीर के माच्छिल सेक्टर में 17 सिख रेजिमेंट में तैनात थे।

सेना के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ भागने से पहले एक आतंकवादी ने बर्बरता की हदें पार करते हुए शहीद मनदीप के शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया। बता दें कि कुछ सालों पहले शहीद हेमराज के शव को भी आतंकियों ने क्षत-विक्षत कर दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed