फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Marshal of Indian Air Force Arjan Singh passes away

वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह का निधन, दिल्ली के आर्मी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Mon, 18 Sep 2017 11:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Sep 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
Marshal of Indian Air Force Arjan Singh passes away
मार्शल अर्जन सिंह
पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की जंग के नायक मार्शल ऑफ एयर चीफ अर्जन सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने से शनिवार की सुबह भारतीय वायुसेना के इस जांबाज सेनानायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम साढ़े सात बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन


अर्जन सिंह भारतीय वायुसेना के एक मात्र अफसर थे जिन्हें फील्ड मार्शल के बराबर ओहदा दिया गया था। उन्हें फाइव स्टार रैंक दिया गया था। 

2016 में पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एयरबेस का नाम अर्जन सिंह एयरबेस कर दिया गया था। उनके 97वें जन्मदिन पर पानागढ़ को उनका नाम दिया गया। वह पहले जीवित सेनानायक थे, जिनके नाम पर किसी एयरबेस का नाम रखा गया है।
विज्ञापन


भारतीय सेना के लिए मिसाल माने जाने वाले सिंह ने 1965 में सबसे युवा वायुसेना प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। उस समय उनकी आयु महज 44 वर्ष थी।

अर्जन सिंह के अंदर फाइटर पायलट का जज्बा आखिरी तक बरकरार रहा। 1969 में रिटायरमेंट तक वह सेना के 60 तरह के विमान उड़ा चुके थे। 

इससे पहले सुबह आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में अर्जन सिंह के भर्ती होने की खबर सुनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन और सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने अस्पताल पहुंच कर उनका हालचाल जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी ने मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि मार्शल ऑफ एयरफोर्स अर्जन सिंह के दुखद निधन से पूरा भारत दुखी है। हम उनके सर्वश्रेष्ठ कार्यों को हमेशा याद रखेंगे।

अर्जन सिंह ने वायुसेना की क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान रखा, इससे हमारी रक्षा तैयारियों को बड़ी ताकत मिली। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रतिष्ठित हवाई योद्धा एवं शानदार शख्स के निधन से दुखी लोगों के साथ हैं। अर्जन सिंह... आपकी आत्मा को शांति मिले...।
India mourns unfortunate demise of Marshal of the Indian Air Force Arjan Singh. We remember his outstanding service to the nation: PM Modi pic.twitter.com/ITJB8femMh
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी वायुसेना के महान योद्धा अर्जन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हवाई योद्धा मार्शल अर्जन सिंह के निधन  का बेहद दुख है। राष्ट्रपति कोविंद ने उनके परिवार और वायुसेना के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामण ने वायुसेना के एयर मार्शल अर्जन सिंह के निधन को बड़ी क्षति बताया। सीतारमण ने कहा अर्जन सिंह ने अनुकरणीय जीवन का नेतृत्व किया। उन्होंने कई युद्ध लड़े।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed