फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   March 26 big news all day long update on amarujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 26 Mar 2019 06:26 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 26 Mar 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
March 26 big news all day long update on amarujala
जेएनयू में छात्रों का बवाल, कुलपति की पत्नी को बनाया बंधक
विज्ञापन


जेएनयू कैंपस में एक हफ्ते से चल रही भूख हड़ताल व विरोध प्रदर्शन सोमवार देर शाम उग्र हो गया। छात्रों ने कुलपति के घर का घेराव करते हुए ताले, खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले और सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की। इस दौरान बंधक बनाकर कुलपति की पत्नी के साथ बदसलूकी भी की गई तथा उन्हें कहीं बात करने नहीं दिया गया। 

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



पाक की सफाई : भारत के विरुद्ध एफ-16 नहीं, चीन का जेएफ-17 किया इस्तेमाल

पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना के बालाकोट में आतंकी शिविर पर किए हमले के ठीक दूसरे दिन पाक ने अमेरिका से मिले एफ-16 विमानों का इस्तेमाल भारतीय सीमा में बमबारी के लिए किया। भारत ने जब उसके एक विमान को गिरा दिया तब पहले तो पाक ने यह मानने से ही इनकार कर दिया कि उसका कोई जेट इस डॉगफाइट में क्रैश हुआ है लेकिन जब भारत ने अमेरिका के सामने सबूत रखे और अमेरिका ने दबाव बढ़ाया तो पाक ने न सिर्फ यह मान लिया कि उसका एक विमान भारत ने मार गिराया है बल्कि सफाई भी दी कि यह विमान एफ-16 नहीं बल्कि चीन का जेएफ-17 था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर..



 कांग्रेस-आप गठबंधन का रास्ता लगभग साफ, राहुल जल्द कर सकते हैं घोषणा

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन करीब-करीब तय हो गया है। जल्द ही राहुल गांधी इसकी घोषणा कर सकते हैं। दरअसल, कांग्रेस की सबसे बड़ी चिंता दिल्ली में भाजपा के विजय रथ को रोकना है। यह तय है कि गठबंधन नहीं हुआ तो भाजपा आसानी से एक बार फिर सातों सीटों पर कब्जा कर सकती है।

पढ़ें पूरी खबर..
 

भाजपा ने पहले व दूसरे चरण की 16 लोकसभा सीटों के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची


भाजपा ने पहले और दूसरे चरण की 16 लोकसभा सीटों के लिए सोमवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण समेत प्रदेश सरकार के मंत्री भी शामिल हैं। 

पढ़ें पूरी खबर..


अर्थव्यवस्था में आज डाली जाएगी 35,000 करोड़ की नकदी, आएगी और मजबूती

वित्त मंत्रालय और आरबीआई ने सोमवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में नकदी की स्थिति संतोषजनक है। रुपया-डॉलर अदला-बदली व्यवस्था के जरिए मंगलवार को 35,000 करोड़ रुपये की नकदी डाली जाएगी, जिससे अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि नकदी की स्थिति अब संतोषजनक है।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed