फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   marathi sign board is compulsory for small stores in maharashtra, Minister for Industries subhash desai gives this information

महाराष्ट्र: अब छोटी दुकानों पर भी मराठी साइनबोर्ड अनिवार्य, उद्योग मंत्री ने दी जानकारी

Wed, 12 Jan 2022 10:36 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 12 Jan 2022 10:36 PM IST
सार

सुभाष देसाई के पास ही मराठी भाषा विभाग भी है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव का मकसद छोटी दुकानों के मालिकों के मराठी में बोर्ड लगाने से बचने के कानूनी रास्तों को बंद करना है।

विज्ञापन
marathi sign board is compulsory for small stores in maharashtra, Minister for Industries subhash desai gives this information
महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में बुधवार को यह फैसला किया गया। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने निर्णय लिया है कि दस से कम कर्मचारियों वाली छोटी दुकानों के लिए भी मराठी में साइनबोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने यह जानकारी दी। सुभाष देसाई ने बताया कि इसके लिए महाराष्ट्र दुकानें और प्रतिष्ठान (रोजगार का विनियमन और सेवा शर्तें) एक्ट में बदलाव किया जाएगा। यह निर्णय राज्य मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


सुभाष देसाई के पास ही मराठी भाषा विभाग भी है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव का मकसद छोटी दुकानों के मालिकों के मराठी में बोर्ड लगाने से बचने के कानूनी रास्तों को बंद करना है। बड़े प्रतिष्ठानों के लिए यह पहले ही अनिवार्य है। उन्होंनेे कहा, संशोधन में यह भी प्रावधान होगा कि साइनबोर्ड पर देवनागरी (जिसमें मराठी भाषा लिखी जाती है) किसी अन्य भाषा से छोटी नहीं होनी चाहिए। राज्य की सत्ताधारी शिवसेना की प्रतिद्वंद्वी राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने साइनबोर्ड मराठी में भी लगवाने की मांग लेकर उग्र आंदोलन चलाया था। 
विज्ञापन


इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 500 वर्ग फुट तक के घरों को संपत्ति कर मुक्त कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में बुधवार को यह फैसला किया गया। इसका लाभ मुंबई के 16 लाख से ज्यादा घरों को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed