फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha quota agitation turns violent in Jalna district of Maharashtra, CM Eknath Shinde appeals for peace

Maratha Quota: जालना में हिंसक हुआ मराठा आरक्षण आंदोलन, 18 पुलिसकर्मी और 20 प्रदर्शनकारी हुए घायल

Fri, 01 Sep 2023 10:04 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Sep 2023 10:04 PM IST
सार

महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा आरक्षण के लिए हो रहा आंदोलन शुक्रवार को हिंसक हो गया। इसमें पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Maratha quota agitation turns violent in Jalna district of Maharashtra, CM Eknath Shinde appeals for peace
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा आरक्षण के लिए हो रहा आंदोलन शुक्रवार को हिंसक हो गया। इसमें पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से शांति की अपील की है। साथ ही उन्होंने हिंसा की उच्च स्तरीय जांच के लिए समिति गठित करने की घोषणा की। वहीं, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडनवीस ने दावा किया है कि पथराव के कारण पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंबाड तहसील में धुले-सोलापुर रोड पर अंतरवाली सराथी गांव में हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। ग्रामीणों ने दावा किया कि पुलिस ने हवा में गोलीबारी की लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


मनोज जारांगे के नेतृत्व में आंदोलनकारी मंगलवार से गांव में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे। राजनीतिक रूप से प्रभावशाली मराठा समुदाय के लिए राज्य सरकार की ओर से दिए गए आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट पहले ही रद्द कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आंदोलन शुक्रवार को हिंसक हो गया और कुछ लोगों ने राज्य परिवहन की बसों और निजी वाहनों को निशाना बनाया। पथराव में पुलिस उपाधीक्षक सचिन सांगले सहित कम से कम 18 पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हो गए, जबकि अंतरवली सराथी में लाठीचार्ज में 20 प्रदर्शनकारी घायल हुए।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिंदे ने बुधवार को प्रदर्शनकारियों से बात की थी और उनसे भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया था लेकिन उन्होंने पीछे हटने से इन्कार कर दिया था।

बृहस्पतिवार को अंबाड तहसील के वाडिगोदरी गांव में दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि सप्ताह की शुरुआत में शाहगढ़ में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल को जालना भेजा गया है।


शिंदे ने इंडिया गठबंधन के नेताओं की तुलना रावण से की
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं की तुलना रावण से की। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेताओं का दावा है कि उनके पास पीएम पद के कई चेहरे हैं। क्या भाजपा के पास कोई और चेहरा है। हम सब जानते हैं कि रावण के कई चेहरे हैं। उन्हाेंने कहा कि एक तरफ रावण है और दूसरी ओर हम भगवान श्रीराम के भक्त हैं। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल एक साथ आकर पीएम मोदी को हराने की रणनीति बना रहे हैं लेकिन मैं उन्हें सलाह दूंगा कि आग से मत खेलो, जल जाओगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed