फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many women from RSS with me Rahul Gandhi takes aim at the Sangh BJP seeks details of his foreign trips

‘आरएसएस की कई महिलाएं मेरे साथ’: राहुल गांधी ने संघ पर साधा निशाना, भाजपा ने मांगी विदेश यात्रा की जानकारी

Tue, 20 Oct 2026 06:09 PM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 20 Oct 2026 06:09 PM IST
सार

राहुल गांधी ने विजयादशमी के मौके पर आरएसएस को पुरुष प्रधान और संविधान विरोधी बताते हुए निशाना साधा। वहीं, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए उनके दौरे, मुलाकातों और खर्च का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की।

विज्ञापन
Many women from RSS with me Rahul Gandhi takes aim at the Sangh BJP seeks details of his foreign trips
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है। उन्होंने संगठन को पुरुष प्रधान और संविधान विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि आरएसएस महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानता है।  

विज्ञापन

 

'आरएसएस की कई महिलाएं भी मेरे साथ'
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि आरएसएस एक पुरुष प्रधान और संविधान विरोधी संगठन है, जो मानता है कि महिलाएं पुरुषों की संपत्ति हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मैं शिव-शक्ति में विश्वास करता हूं, इसलिए मुझे उनसे लड़ना इतना आनंद देता है। सबसे खूबसूरत बात यह है कि उनके संगठन की कई महिलाएं मेरे साथ हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयादशमी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
आरएसएस पर निशाना साधने के साथ ही राहुल गांधी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि सत्य और न्याय की जीत का यह पर्व लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने अहंकार, अन्याय और अत्याचार पर सत्य और न्याय की विजय की कामना की।

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर उठाए सवाल
राहुल गांधी के बयान के बीच भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने उनकी वियतनाम यात्रा को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपना ज्यादातर समय विदेश यात्राओं में बिताते हैं। खंडेलवाल के मुताबिक, राहुल गांधी भारत आते हैं, किसी मुद्दे पर विवाद खड़ा करते हैं और फिर विदेश चले जाते हैं।

विदेश दौरों का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग
प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के मकसद और वहां होने वाली मुलाकातों के बारे में लोगों को स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी पिछले दो-तीन वर्षों में की गई अपनी विदेश यात्राओं का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करें। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि इन यात्राओं के दौरान राहुल गांधी किन लोगों से मिलते हैं और उनके खर्च का भुगतान कौन करता है।

 'जनता को जानकारी मिलने का अधिकार'
भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के साथ-साथ एक सार्वजनिक हस्ती भी हैं। ऐसे में जनता को उनकी विदेश यात्राओं के उद्देश्य और उन पर होने वाले खर्च के बारे में जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से इस बारे में पारदर्शिता बरतने की मांग की।


ये भी पढ़ें: मणिपुर में लोगों का फूटा गुस्सा: मुख्यमंत्री और मंत्रियों को घेरा, नेताओं के फूंके पुतले; इस्तीफे की मांग

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भी साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए खंडेलवाल ने कहा कि उन्हें लगता है कि खड़गे ने आरोप लगाने से पहले कांग्रेस के इतिहास पर पर्याप्त नजर नहीं डाली। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन कामों के लिए खड़गे दूसरों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, कांग्रेस अपने शासनकाल में खुद ऐसे काम कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed