फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   many tourists stuck at andamans due to bad weather

अंडमान के दो आइलैंड में फंसे 1900 पर्यटक, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी सरकार

Fri, 09 Dec 2016 02:10 PM IST
एजेंसी, पोर्ट ब्लेयर/नई दिल्ली
एजेंसी, पोर्ट ब्लेयर/नई दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
 many tourists stuck at andamans due to bad weather
अंडमान
अंडमान द्वीप समूह के पास उठा वर्दाह चक्रवात शुक्रवार को खतरनाक हो सकता है। ऐसे में अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के हैवलॉक द्वीप पर फंसे करीब 1900 पर्यटकों को शुक्रवार को वहां से निकाले का काम मुश्किल में पड़ सकता है। हालांकि, सरकार ने विशेष अभियान चलाकर लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को मौसम में सुधार नहीं होने की वजह से बचाव अभियान शुरू नहीं किया जा सका। 
विज्ञापन


विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन





अधिकारियों ने बृहस्पतिवार शाम में बताया कि तूफान का केंद्र पोर्ट ब्लेयर से 240 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम में बना हुआ था। इसके शुक्रवार सुबह पांच बजे तक खतरनाक तूफान का रूप ले लेने की आशंका है। इस कारण तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हैवलॉक द्वीप पर फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और सरकार ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने की पूरी तैयारी कर रखी है। 






एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुबह से द्वीप पर बारिश नहीं हुई है, लेकिन हवाएं काफी तेज चल रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शुक्रवार को मौसम में सुधार होगा और तब द्वीप पर फंसे पर्यटकों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया जाएगा।  पर्यटकों को बचाने के लिए नौसेना और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के पोत तैयार हैं, लेकिन तेज हवाओं की वजह से बचाव का काम शुरू नहीं हो सका। पर्यटक वहां पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी जरूरतों का प्रशासन पूरा ख्याल रख रहा है। 

समुंदर में उठती लहरों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ रहा

 many tourists stuck at andamans due to bad weather
अंडमान
उधर, राजनाथ सिंह ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल जगदीश मुखी से पर्यटकों के बारे में बातचीत की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि हैवलॉक द्वीप में फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और सरकार ने उन्हें वहां से निकालने के लिए सभी तैयारी कर ली है। 

केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि चक्रवात का प्रभाव कम होते ही सरकार बचाव अभियान शुरू कर देगी। राजनाथ ने फंसे हुए पर्यटकों के परिवार वालों से चिंतित न होने को कहा है। उप राज्यपाल जगदीश मुखी ने कहा है कि द्वीप पर किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नही है।

बंगाल के भी 600 पर्यटक फंसे हैं हैवलाक द्वीप में
राज्य सरकार भारी बारिश व तूफान की वजह से अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में फंसे पश्चिम बंगाल के लगभग छह सौ पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर मुख्य सचिव और गृह सचिव लगातार अंडमान प्रशासन के संपर्क में हैं। ममता ने केंद्र से पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए विशेष विमान भेजने और वहां भोजन व दवाएं भिजवाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed