{"_id":"666670ac2613c635c20548b6","slug":"many-persons-killed-as-portion-of-under-construction-building-collapses-in-mumbai-officials-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai Building Collapses: मुंबई में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai Building Collapses: मुंबई में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत
Mon, 10 Jun 2024 08:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 10 Jun 2024 08:49 AM IST
सार
इससे पहले 5 जून को यहां माहिम इलाके में एक मंजिला इमारत के स्लैब का एक बड़ा हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुंबई में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत के स्लैब और पैरापेट का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति और 10 साल के लड़के की मौत हो गई। नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार रात 11.10 बजे विक्रोली इलाके के कैलास बिजनेस पार्क में हुई। गौरतलब है कि रविवार रात मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश हुई।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि जब दमकलकर्मी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि पैरापेट और स्लैब का कुछ हिस्सा गिर गया था। यह भी देखा गया कि निर्माणाधीन इमारत के कुछ हिस्से खतरनाक तरीके से लटके हुए हैं। दमकलकर्मियों ने तत्काल उन्हें हटाया। अधिकारी ने बताया कि दमकल के पहुंचने से पहले कुछ स्थानीय लोगों ने 38 वर्षीय व्यक्ति और लड़के को राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना
इससे पहले 5 जून को यहां माहिम इलाके में एक मंजिला इमारत के स्लैब का एक बड़ा हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था।
समय से दो दिन पहले आया मानसून
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सामान्य समय से दो दिन पहले रविवार को मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक की घोषणा की थी। रविवार को भारी बारिश के बाद विक्रोली समेत शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन