फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   many persons killed as dumper truck overturns and falls on a group of labourers in Gujarat's Banaskantha

Accident: बनासकांठा में मजदूरों पर पलटा डंपर; तीन महिलाओं सहित एक बच्चे की मौत

Sun, 09 Feb 2025 09:11 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनासकांठा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनासकांठा Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 09 Feb 2025 09:11 AM IST
विज्ञापन
many persons killed as dumper truck overturns and falls on a group of labourers in Gujarat's Banaskantha
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के बनासकांठा जिले में रेत से भरे डंपर ट्रक के पलटने से तीन महिला मजदूर और एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को  बताया कि ये घटना शनिवार शाम को जिले के खेंगरपुरा गांव में हुई। हादसा तब हुआ जब वहां सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। 

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान रेणुकाबेन गनावा (24), सोनलबेन निनामा (22), इलाबेन भाभोर (40) और रुद्र (2) के रूप में हुई है।

पुलिस उपाधीक्षक एस.एम. वरोतरिया ने बताया कि डंपर एक संकरे रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था उसी दौरान वह पलट गया और वहां काम कर रहे कुछ मजदूरों पर गिर गया। इसके बाद आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक ,क्रेन और बुलडोजर की मदद से ट्रक के नीचे फंसी महिलाओं और बच्चे को बाहर निकालने में करीब दो घंटे का समय लगा। बाहर निकालने के बाद उन्हें पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


थराड के सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी जयदीप त्रिवेदी ने बताया कि चार लोगों को जब अस्पताल लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed