फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many persons killed as car crashes into stationary bus near Narayangaon on the Nashik-Pune highway Maharashtra

Maharashtra Accident: पुणे के नारायणगांव में भीषण सड़क हादसा; वैन को टेंपो ने पीछे से मारी टक्कर, नौ की मौत

Fri, 17 Jan 2025 12:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Jan 2025 12:27 PM IST
सार

पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि पुणे के नारायणगांव इलाके में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई, जब एक ट्रक ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी, जो आगे वहां खड़ी एक बस से टकरा गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 

विज्ञापन
Many persons killed as car crashes into stationary bus near Narayangaon on the Nashik-Pune highway Maharashtra
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हआ। हादसा पुणे के नारायणगांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, यहां एक तेज रफ्तार टेंपो ने मिनी वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोगों के मौत की खबर है। पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि पुणे के नारायणगांव इलाके में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई, जब एक टेंपो ने पीछे से एक मिनी वैन को टक्कर मार दी, जो आगे वहां खड़ी एक बस से टकरा गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10 बजे के करीब हुआ। मिनी वैन नारायणगांव की तरफ जा रही थी। इस दौरान पीछे आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने वैन को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर आगे सड़क के किनारे खड़ी बस से जा टकराई। हादसे में अब तक नौ लोगों के मौत की खबर है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन


Image

फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'पुणे-नासिक राजमार्ग पर नारायणगांव के पास हुए भीषण हादसे में नौ मजदूरों की मौत की दुखद घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख को साझा करते हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के उत्तराधिकारियों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मैंने पुणे के पुलिस अधीक्षक को घायलों के इलाज का उचित ध्यान रखने को कहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंपो का चालक मौके से भाग निकला
मामले में पुणे ग्रामीण पुलिस के डीवाईएसपी रवींद्र चौधरी ने कहा कि चार महिलाओं, चार पुरुषों और एक पांच वर्षीय बच्चे सहित नौ लोगों की मौत हो गई है। 7 सदस्य घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस सड़क के किनारे खड़ी थी। नारायणगांव के बाजार की ओर जा रही एक कार को एक टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण कार पीछे से बस में जा घुसी। टेंपो का चालक मौके से भाग गया है और पुलिस ने उसके और उसके मालिक के पते की जानकारी हासिल कर ली है। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

पत्नी-बेटे की जान लेने के बाद व्यक्ति ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया
पुणे के एक अन्य मामले में कर्ज देने वालों के उत्पीड़न से तंग आकर एक व्यक्ति ने भारी मात्रा में नींद की दवा देकर पत्नी और बेटे की कथित तौर पर जान ले ली और इसके बाद खुद आत्महत्या का प्रयास किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर के निकट चिखली निवासी वैभव हांडे का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौतों के सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनकी पहचान संतोष कदम, सुरेखा कदम, संतोष पवार और जावेद खान के रूप में हुई है। वैभव ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने अपनी पत्नी शुभांगी हांडे (36) और नौ वर्षीय बेटे धनराज को सुबह नींद की कई गोलियां दीं, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वैभव ने अपने फ्लैट में पंखे से लटककर खुदकुशी करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed