फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   many people offers his kidney for ailing Sushma Swaraj

सुषमा स्वराज को किडनी देने के लिए लगी कतार

Sat, 19 Nov 2016 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Sat, 19 Nov 2016 03:09 AM IST
विज्ञापन
many people offers his kidney for ailing Sushma Swaraj
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जब से अपनी किडनी खराब होने की सूचना और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती होने की बात ट्वीट करके बताईं हैं तबसे उन्हें किडनी दान करने वालों की कतार लगी हुई है। लोग अलग-अलग माध्यम से अपनी किडनी सुषमा स्वराज को दान करने की बात पहुंचा रहे हैं। नेता से लेकर प्रशंसक और समर्थक तक सुषमा को किडनी देने को तैयार हैं लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि भावुकता अपनी जगह है लेकिन अंगदान और अंग प्रत्यारोपण हृयूमन ऑर्गन एक्ट के तहत ही किया जा सकता है। 
विज्ञापन


15 नवंबर की सुबह सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा था कि उनकी किडनी खराब हो गई है और ट्रांसप्लांट के पहले की प्रक्रिया के लिए स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इसके बाद 12080 लोगों ने उस पर री-ट्वीट किया है और 28519 से ज्यादा लोगों ने ट्वीट को पढ़ा है। इसमें से कई लोगों ने अपनी किडनी देने की इच्छा जताई है। 
विज्ञापन


हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के एक-एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने अपनी किडनी सुषमा स्वराज को दान करने की इच्छा जताई है। वही तेलगु देशम पार्टी के एक सांसद ने भी अपनी किडनी देने की इच्छा जताई है। इसके अलावा सुषमा स्वराज को ट्वीट करके भी कई लोगों ने कहा कि आप देश की बेटी हैं और देश को आपकी जरुरत है इसलिए यदि मेरी किडनी आपको प्रत्यारोपित हो जाए तो मुझे खुशी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहता है अंगदान के लिए कानून

ब्रेन स्टेम डेथ के बाद उसके अंग किसी को भी जरुरतमंद को प्रत्यारोपित किया जा सकता है। इसके अलावा लाइव डोनर के तौर पर पति-पत्नी, पिता, बेटा, बेटी, भाई, बहन, दादा-दादी, पौत्र, पौत्री, अंगों की अदला-बदली गजरुरत के अनुसार) अंगदान कर सकते हैं। इसके अलावा प्यार और जुड़ाव होने पर भी अधिकृत समिति की अनुमति के बाद इनके अंगों को भी लिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed